RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड मुख्यालय में बीस सुत्री की बैठक में कई प्रस्तावों पर निर्णय।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।बड़हरा कार्यक्रम क्रार्यान्वयन समिति ( बीस सूत्री) की दुसरी बैठक प्रखंड सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता शुभम् पाण्डेय ने की। बैठक में मुख्य रूप से बाढ, सरकारी योजनाओं एवं अनुपस्थिति पदाधिकारी से स्पष्टीकरण, आंगनवाड़ी, दाखिल खारिज, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास,‌मनरेगा, कृषि, बाढ नियंत्रण, जलसंसाधन, नल-जल, आदि सभी विभागों की समीक्षा की गई एवं निदेश दिया गया कि प्रखंड कार्यालय भष्टाचार से मुक्त हो ,जनता को किसी भी काम के लिए बार बार अंचल एवं प्रखंड कार्यालय चक्कर नहीं जाना पडे।जो‌ पदाधिकारी बीस सूत्री की बैठक में अनुपस्थित रहते हैं एवं बीस सूत्री सचिव द्वारा,तिन बार रिमाइंडर देने पर भी लेटर का जवाब नहीं दिया गया उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा किया गया ।
बैठक में प्रस्ताव में, बड़हरा प्रखंड में डिग्री कालेज, एवं 2 केन्द्रीय विद्यालय बड़हरा में 3 बडहरा मुख्यालय में जनरेटर की व्यवस्था,4 बबुरा में जल्द से जल्द, पावर सब स्टेशन लगे।बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, सदस्य में संतोष सिंह संटू करोड़ पति सिंह, बिनोद सिंह, टुनटुन महंतों, मिथलेश पासवान, गोविंद साह, अनिता देवी, देवकांत सिंह, राजेश ठाकुर, आदि मौजूद थे एवं पदाधिकारी में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोहित भारद्वाज, , पंचायती राज पदाधिकारी, निशांत कुमार अंचलाधिकारी नवनीत सिन्हा, कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, मनरेगा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग आदि उपस्थित थे ।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विभिन्न रामलीला मंचन कार्यक्रमों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:मोबाइल रिचार्ज के बढ़े हुए दरों के खिलाफ टेलीकॉम कंपनी पर अरवाईए का प्रदर्शन।

rktvnews

बिहार: बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता टीम भागलपुर के लिए रवाना।

rktvnews

रोहतास:स्वच्छता के प्रति जागरूकता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : उदिता सिंह

rktvnews

गढ़वा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता आयोजन।

rktvnews

वायनाड में भारतीय नौसेना का बचाव और राहत अभियान जारी।

rktvnews

Leave a Comment