RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बहेड़ी बाईपास पथ एवं जरिसो बाईपास पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का डीएम ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)26 जुलाई।जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने शुक्रवार को बहेड़ी बाईपास पथ 4.90 किलोमीटर निर्माण एवं जरिसो चौक (एसएच -88) से भारत चौक से एस एच- 56 बाईपास पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई जमीन (स्थल) का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बहेड़ी बाईपास हेतु अधिग्रहित की गई जमीन पर शीघ्र सड़क निर्माण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग दरभंगा को दिया।
उन्होंने रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश किया। रैयतों के एलपीसी निर्गत हेतु अंचलाधिकारी बहेड़ी को निर्देशित किया।
इसी प्रकार जरिसो बाईपास में जहां सड़क का निर्माण नहीं किया गया है,वहां कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल बेनीपुर को शीघ्र सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया एवं मुआवजा भुगतान के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिगृहीत भूमि पर अतिक्रमण को खाली कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर को दिया।
इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी दरभंगा बालेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल दरभंगा एवं बेनीपुर अंचलाधिकारी बहेड़ी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने शुगर मिल के प्रबंधकों के साथ की बैठक।

rktvnews

बिहार भाजपा के बुलडोजर राज की प्रयोगशाला नहीं बनेगा : कुणाल

rktvnews

पं माखन लाल चतुर्वेदी की जयंती पर साहित्य सम्मेलन ने दी काव्यांजलि,कवयित्री शोभा रानी के काव्य-संग्रह ‘रच अलौकिक ऋंगार’ का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

डीईपीडब्ल्यूडी में शपथ के साथ सद्भावना दिवस मनाया गया

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल को 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया- लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी 27 मार्च को, प्रचार रथ हुआ रवाना।

rktvnews

Leave a Comment