RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार में पत्रकारों को मिलेंगे अब 15 हजार मासिक पेंशन,मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)26 जुलाई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के पक्ष में बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत बिहार पत्रकार सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली पत्रकारों को पेंशन राशि में इजाफा करते हुए इसे 6000 से बढ़ाकर 15000 दिए जाने की घोषणा की ।
आज नीतीश कुमार ने उक्त घोषणा को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट पर साझा करते हुए कहा है की मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की जगह 10 हजार रू॰ की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जी-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:श्रद्धा से याद करने वालों पर सदा प्रभु कृपा बरसती है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगो की समीक्षा की।

rktvnews

गया: शांति माहौल में संपन्न हुआ विसर्जन कार्यक्रम!जिला पदाधिकारी ने मूर्ति पास करवाने एवं विसर्जन में लगे तमाम पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को धन्यवाद दिया।

rktvnews

हमारी भारतीय परम्परा “बड़ों का चरण स्पर्श” से अभिवादन करने के राही है : विपिन शर्मा

rktvnews

दरभंगा:छठ पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment