RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:स्वच्छता के प्रति जागरूकता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : उदिता सिंह

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने किया “स्वच्छता ही सेवा”कार्यक्रम का शुभारंभ।

RKTV NEWS/रोहतास (बिहार)18 सितंबर।जीवन का पहला संस्कार हमें अपने मां-बाप, गुरुजन, घर-परिवार, गांव-शहर, स्कूल आदि से मिलता है और फिर यही संस्कार ताउम्र हमारा स्वभाव बन जाता है। लिहाजा, हमारे संस्कार एवं स्वभाव दोनों में ही शुद्धता एवं स्वच्छता होनी चाहिए। स्वच्छता हमारे संस्कारों, विचारों और स्वभाव को निखारने का काम करती है। स्वच्छता हमारे जीवन में प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मंगलवार को मल्टीपर्पज हॉल, फजलगंज में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम 2024 के शुभारंभ के दौरान ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा स्वच्छता को लेकर विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। फिर चाहे वह शहर से लेकर गांव तक शौचालय निर्माण की बात हो या फिर डोर टू डोर कचरा निपटान की हो। कई तरीके से सरकार गांव और शहर को स्वच्छ बनाने में जुटी हुई है। लेकिन यह अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जन भागीदारी भी समाहित होगी। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी के बिना पूर्ण स्वच्छता की कल्पना नहीं की जा सकती है। संपूर्ण स्वच्छता जन भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि अपने खबरों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने रोहतास वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर संपूर्ण रोहतास जिले को स्वच्छ बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जब हम स्वच्छ रहेंगे तभी हम स्वस्थ रहेंगे।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले सफाई मित्र के सुरक्षा हेतु लगाए गए जांच शिविर का उद्घाटन किया। फिर उन्होंने हॉल में उपस्थित बच्चों एवं आम जनता को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। यह जागरूकता रथ माइकिंग और बैनर के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम करेगा। जिलाधिकारी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मल्टीपरपज हॉल परिसर में पौधारोपण भी किया।
जन जागरूकता को लेकर मल्टीपरपज हॉल, फजलगंज से लेकर शेरशाह मकबरा तक एक स्वच्छता रैली भी निकल गई। इस रैली में स्कूली बच्चे, सफाई मित्र, सहित उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, डीईओ, जिला समन्वयक, डीपीओ आईसीडीएस, उप नगर आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।
जिले भर में स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का आयोजन 14 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

Related posts

भय व्यक्ति के व्यक्तित्व को झकझोर देता है।

rktvnews

देवघर:राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का हुआ भव्य उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर:शहरी के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों को परिवार नियोजन का संदेश देगा सारथी रथ: जिला पदाधिकारी

rktvnews

बक्सर: पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभुकों को दिए गए प्रतीकात्मक चाबी एवं स्वीकृति पत्र।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए गठबंधन घटक दलो के जिलाध्यक्षो की प्रेस वार्ता।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कालेज आरा में 15सुत्री मांगों को ले कर्मचारी रहे कलमबंद हड़ताल पर।

rktvnews

Leave a Comment