RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया की ताजा अपडेट! दर्जनों घर गंगा में समाये।

जवइनिया मे गंगा के कटाव का दृश्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे शुक्रवार को हुए तेज बारिश और हवा के कारण गंगा नदी ने दर्जनों घरों को अपने आगोश मे ले लिया। दर्जन भर घर गंगा में समा गये। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के सामने ही प्रेम यादव, ईश्वर दयाल यादव तथा विनोद यादव का घर गंगा के कटाव के कारण धराशाई हो गया। बाल-बाल बचे सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कहा कि ईश्वर की हमारे ऊपर कृपा है। उन्होंने कहा कि जो दूसरों की मदद करते हैं, भगवान भी उनकी मदद करते हैं।

जवइनिया मे गंगा के कटाव का दृश्य

राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार एवं इंद्रजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दर्जनों घर गंगा में विलीन हो गये। शुक्रवार को जिनके घर गंगा में विलीन हो गये, उनमे प्रेम यादव, ईश्वर दयाल यादव, विनोद यादव, सुधीर यादव, केदार यादव, बृजा यादव, रामनाथ यादव, सुग्रीव ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, लवंगी देवी, वसंत यादव, अभिषेक यादव शामिल हैं। दामोदरपुर बांध पर चलाए जा रहे राहत कैंप के पास टेंट अचानक गिर गया जिससे कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी भी हो गये। इससे अफरा तफरी मच गई।

Related posts

विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित!विज्ञापनों के अधिप्रमाणन एवं पेड न्यूज के संबंध में हुआ मंथन।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे इंटर्नशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण।

rktvnews

पृथ्वी दिवस पर “अवनी” की वेदनाओ से आत्मसात कराती कवियत्री शालिनी की रचना “संकल्प”

rktvnews

भारत और ऑस्ट्रेलिया सहयोगी परियोजनाओं के लिए मिलकर काम करने के साथ ही बाजार पहुंच के मुद्दों को समय पर हल करेंगे।

rktvnews

दुर्ग: कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने ली नोडल अधिकारियों की द्वितीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment