RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )23 जुलाई।आज पुराने समाहरणालय भवन परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, कार्यपालिका अभियंता भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री यादव के द्वारा ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति अग्निशमन प्रणाली सहित अन्य की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि किसी भी संभावित चूक या तकनीकी समस्या से समय रहते निपटा जा सके।
चुनाव संबंधी तैयारियों को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते हैं। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हर पहलू की निगरानी करता है ताकि किसी प्रकार की चूक या असुविधा से बचा जा सके।

Related posts

भागवत कथा के श्रवण से इंसान हो जाता है दोषमुक्त: अजय कृष्ण शास्त्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माण्डू का पुरातात्विक वैभव देखा

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई में इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने दशमत से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया और माफी माँगी।

rktvnews

काशी में सम्मानित हुए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ!”एक राष्ट्रभाषा की अनिवार्यता” पर दिया व्याख्यान।

rktvnews

थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी ने उत्तर प्रदेश में पेश की 55° नॉर्थ और नॉर्दर्न प्राइड व्हिस्की।

rktvnews

Leave a Comment