RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मिश्रवलिया मुसहर टोली में मतदाता सूची की अनदेखी, माले-आरवाईए टीम पहुंची।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।19 जुलाई को मताधिकार बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत RYA और भाकपा-माले की टीम ने जिले के अगिआव विधानसभा के मिश्रवलिया मुसहर टोली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की जांच की. जांच में पाया गया कि BLO ने लोगों को फॉर्म दिए जरूर, लेकिन बिना भरवाए ही घरों में छोड़ दिए. अधिकांश लोग फॉर्म भरने की प्रक्रिया से अनजान थे.
आरवाईए जिला सहसचिव अखिलेश गुप्ता ने बताया कि BLO सक्रिय नहीं है और मुसहर समाज के एक भी व्यक्ति का फॉर्म भरकर जमा नहीं किया गया. एक बुजुर्ग महिला ने खाली फॉर्म दिखाया, जिसे उसने मड़ई में छिपा कर रखा था. टीम ने खुद 25-30 फॉर्म भरवाकर जमा करने की पहल की.
जांच टीम में अखिलेश गुप्ता और AISA नेता सनी देवल पासवान शामिल थे।

Related posts

भोजपुर SP ने दिया आश्वासन,हाउसिंग कॉलोनी में घट रही चोरी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश,रात्रि पेट्रोलिंग की होगी व्यवस्था

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने डुमराव प्रखंड के चिलहरी में किया अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 63वें पाठ्यक्रम के प्राध्यापकों और सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 दिसंबर 24

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment