RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21,406.36 करोड़ रुपए की लागत वाली 11,346 सड़कों एवं 730 पुलों का शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)17 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत 21,406.36 करोड़ रुपए की लागत वाली 11,346 सड़कों एवं 730 पुलों का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा ग्रामीण सड़कों एवं पुलों का निर्माण और रखरखाव अच्छे तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना (अवशेष), मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, सुलभ संपर्कता योजना सहित कई योजनाओं के माध्यम से हर गाँव और टोले तक पक्की सड़कों का निर्माण सुनिश्चित किया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में अधिक सुविधा मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बिहार के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया है और इन्हें और बेहतर बनाने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का आज कार्यारंभ एवं शिलान्यास किया गया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इन सड़कों और पुलों के निर्माण से लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिलेगी।

Related posts

चतरा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय समिति व मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: जलती फसलों के बीच उतरे रघुपति ,माथे पर बोझा ढो फसलों को बचाने का किया प्रयास।

rktvnews

आग लगने से 15 परिवारों का सब कुछ जलकर स्वाहा,पीड़ित परिवारों को रेड क्रॉस सोसायटी ने राहत सामग्री पहुंचाई!मानवीय पीड़ा को कम करने की बेजोड़ संस्था है रेडक्रॉस सोसायटी:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

लखीसराय:वोट है अनमोल – कभी ना लेंगे इसका मोल।

rktvnews

दुमका: छत्तीसगढ़ में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने गाड़े जीत के झंडे।

rktvnews

सारण:मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम बनी विजेता।

rktvnews

Leave a Comment