RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

चतरा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समन्वय समिति व मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक सम्पन्न।

चतरा/ झारखंड 28 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति/मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 समेत अन्य विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना, अमृत सरोवर, मजदूरी भुगतान, नेशनल मोबाईल मॉनिटरिंग सिस्टम, मानव दिवस सृजन, 15वें वित्त द्वारा संचालित योजना की क्रमवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जिन लाभुकों को किस्त की राशि दी जा चुकी है और उनके द्वारा आवास अभी तक पूर्ण नहीं कराया गया है वैसे लाभुकों को चिन्हित कर स्थल निरीक्षण करते हुए आवास को पूर्ण कराएं। अगर इसके बाद भी लाभुकों के द्वारा आवास पूर्ण नहीं किया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थति में शत प्रतिशत आवास को पूर्ण कराएं। आगे उन्होने कहा कि 31 अक्टूबर 2023 से 10 नवम्बर 2023 तक चलो करे आवास पुरा का दूसरा फेज प्राप्त निर्देश के आलोक में चलाया जाना निर्धारित है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पुरी तैयारी कर ले जिससे कि अभियान के क्रम में शत प्रतिशत आवास को पूर्ण कराया जा सके।

15वें वित्त

15वें वित्त आयोग से प्राप्त आवंटन के विरूद्ध किए गए खर्च की समीक्षा प्रखण्डवार की गई। प्रायः देखा जा रहा है कि संबंधित प्रखण्डों द्वारा प्राप्त आवंटन का सदुपयोग नहीं किया जा रहा है उन प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त आवंटन का शत प्रतिशत राशि का सदुपयोग किया जाय।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024

दिनांक-27.10.2023 को हुए मतदाता सूची का प्रकाशन एवं स्पेशल कैम्पेन अभियान के तहत दिनांक 28.10.2023, 29.10.2023, 04.11.2023 एवं 05.11.2023 तक चलने वाले अभियान की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि उक्त तिथि को चलने वाले अभियान के तहत सभी बी0एल0ओ0 अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर नाम पंजीकरण, सुधार, विलोपन, ब्लैक एण्ड वाईट फोटो, खराब गुणवत्ता वाला फोटो प्रतिस्थापन का कार्य करेंगे और आगे बैठक में उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि फार्म 6, 7 एवं 8 की मॉनिटरिंग करेंगे और प्राप्त फार्म का रिपोर्ट प्रतिदिन जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही आने वाले मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर शिवलोक परिसर में निःशुल्क परामर्श शिविर का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

रायुपर : मंदिरों में चढ़े फूलों से बना रही सुगंधित हर्बल गुलाल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 अप्रैल 25

rktvnews

अदाणी यूनिवर्सिटी ने अपने शैक्षणिक प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘नवदीक्षा 2025’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

बलिया:चित्रगुप्त हाईस्कूल छिब्बी में देव दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

भोपाल:कृषि विकास में नया अध्याय लिखेगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment