RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:गोल्डन बेबी फुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ी जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में मचा रहे धमाल।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)09 जुलाई।जमुई में चल रहे राज्य स्तरीय जूनियर स्टेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में भोजपुर जिला जूनियर फुटबाल टीम में चयनित अमृत राज, चिराग पासवान और पीयूष तिवारी धमाल मचा रहे हैं। भोजपुर जिला टीम की कप्तानी गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी के अमृत राज को सौंपा गया।भोजपुर द्वारा अपने पहले मैच में पूर्णिया को 7 गोल से मात देने के कारण टूर्नामेंट के बाकी टीमों में दहशत का माहौल फैला हुआ है।एकेडमी के खिलाड़ी पीयूष तिवारी ने पहला गोल किया उसके बाद पूर्णिया टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया और खेल के अंत तक भोजपुर ने पूर्णिया को 7 गोल से पराजित किया।टीम कैप्टन अमित राज और टीम मैनेजर मोहम्मद शमशाद खान के साथ-साथ टीम के सभी खिलाड़ी को बधाई देते हुए अकादमी के सचिव राजीव रंजन सिंह ने कहा जिस तरह से एकेडमिक भोजपुरी की टीम ने अपनी शुरुआत की है मुझे पूर्ण विश्वास है की अंजाम भी बहुत खूबसूरत होगा! इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार केसरी, सलाहकार मजहर खान, उमेश कुमार, शशि भूषण सिंह समाजसेवी यशवंत नारायण, अभय विश्वास भट्ट, तीरंदाज कोच नीरज कुमार सिंह, क्रिकेट कोच कुमार विजय, खेल प्रेमी रजनीश पाठक, कुमार मंगलम आदि ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

ज़ी एक्शन लेकर आ रहा है राज़, जुर्म और फरेब का जाल; देखिए ‘खोज’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, बुधवार 30 जुलाई को शाम 7:30 बजे।

rktvnews

स्व बैजनाथ प्रसाद गुप्ता और राम सवारी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा आयोजित,गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त ने देवरी प्रखंड अंतर्गत बांसडीह पंचायत का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:पंडित दूधेश्वर लाल स्मृति संगीत समारोह में राग संगीत की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

देशरत्न कॉन्क्लेव में लगेगा सितारों का जमावड़ाराजधानी के बापू सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम : मनीष सिन्हा

rktvnews

समस्त कोयला भंडार की स्थिति 13 जून, 2023 को 44.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, 110.58 मिलियन टन तक पहुंच गई।

rktvnews

Leave a Comment