भोजपुर की इस शानदार उपलब्धि पर जिला फुटबॉल संघ ने दी बधाई।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 जुलाई।जमुई के सिकंदरा मैदान में जे एम फाइनेंशियल द्वारा आयोजित अंडर 17 बालक जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आज प्री क्वार्टर फाइनल मैच प्रातः 7:30 बजे भोजपुर बनाम पूर्णिया के बीच खेला गया। इस मैच के 14 मिनट के बाद भोजपुर के लिए प्रथम गोल पीयूष कुमार ने किया मैच के 25 मिनट में दूसरा गोल अंकुश कुमार ने कर भोजपुर को दो गोल से बढ़त दिला दी मैच के अंतिम क्षण के 40वे मिनट में प्रिंस कुमार ने तीसरा गोल भोजपुर के लिए किया। इस तरह मध्यांतर तक भोजपुर की टीम ने तीन गोल से मैच में बढ़त बना ली।
मध्यांतर के तुरंत बाद 55 वे मिनट में प्रिंस ने अपनी टीम भोजपुर के लिए चौथा गोल किया। इस तरह भोजपुर टीम ने मैच में चार गोल से बढ़त बना ली। मैच के 65वे मिनट में छोटू कुमार ने शानदार पांचवा गोल किया। मैच के 76 और 87वे मिनट में छठा और सातवा गोल करण राज ने किया। इस तरह मैच समाप्ति के बाद भोजपुर टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में पूर्णिया को सात गोल से रौंद कर क्वार्टर फाइनल मैच में अपना स्थान सुनिश्चित किया।कल 10 जुलाई को भोजपुर का क्वार्टर फाइनल मैच गया बनाम बेतिया की विजेता टीम से अपराहन 2:30 बजे से जमुई के सिकंदरा स्टेडियम में खेला जाएगा।इस बात की जानकारी जिला फुटबाल संघ भोजपुर को टीम मैनेजर और कोच मोहम्मद शमशाद एवं कप्तान अमृतराज ने प्रदान की।
भोजपुर टीम की इस जीत पर जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद, उपाध्यक्ष डॉ अनिल सिंह एवं पुष्पेंद्र सिंह सचिव रविंद्र कुमार ,पूर्व एमएलसी रणविजय प्रताप सिंह ,उद्योगपति सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह, सह सचिव सुधीर कुमार सिंह ,लाल बहादुर लाल ,लाल शरण सिंह ,इंद्रदीप नारायण सिन्हा,अशोक मानव, अरविंद कुमार सिंह, सुनील सिंह, रामकुमार सिंह, पप्पू सिंह, शशि भूषण सिंह, अजय कुमार सिंह, मोहन कुमार सिन्हा ,जीतू चंद्रवंशी, मोहम्मद अशफाक, राजेश कुमार, मुकेश सिंह, डॉ रंजन कुमार सिंह, कार्यालय सचिव सौरभ सिंह, गोलू सिंह, रविराज ,राजकुमार, धर्मेश उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद ,सूर्यदेव सिंह, धनजी, पवन कुमार ,वीर बहादुर यादव, मोहम्मद असलम ,बुटनजी, अजीत कुमार, स्टेट खिलाड़ी रजनीश पाठक, पूर्व खिलाड़ी मुकेश कुमार ,रेसलिंग सचिव कुमार मंगलम ,उपेंद्र कुमार सहित अन्य ने बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही ईश्वर से बच्चों की दिन दोगुना रात चौगुना तरक्की करने और अपने देश, जिला गांव सहित अपने माता-पिता अपने गुरु जन का नाम रोशन कर देश-विदेश में परचम लहराने की कमाना की।

