RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए इण्डिया गठबंधन के सांसदों ने किया प्रदर्शन।

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने अपने क्षेत्र में रेलवे विकास , नए ट्रेनों के ठहराव, यात्री सुविधा सहित विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को दिया मांग पत्र।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)09 अगस्त।आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने अपने क्षेत्र में रेलवे विकास , नए ट्रेनों के ठहराव, यात्री सुविधा सहित विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को मांग पत्र दिया। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण आशा है रेल मंत्री लोकहित से सम्बन्धित इन मांगों को पूरा करेंगे।

मुख्य मांगे

1. आरा पूरबी रेलवे गुमटी पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र पूरा किया जाए।

2. प्रस्तावित आरा सासाराम रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाए।

3. प्रस्तावित आरा से भभुआँ रोड होते हुए मुंडेशवरी धाम तक रेल लाइन का निर्माण अतिशीघ्र पूरा किया जाए।

4. आरा बलिया तथा आरा छपरा रेल लाइन का निर्माण करवाया जाए।

5. आरा रेलवे माल गोदाम को आरा में ही रहने दिया जाए, क्यूंकि इससे आरा के जवाहरटोला, बहिरो, श्रीटोला सहित अगल बगल के दर्जनों गावों के पल्लेदारी करने वाले मज़दूरों की रोजी रोटी चलती है।
6. आरा में रेलवे अस्पताल का निर्माण करवाया जाए।
7. आरा स्टेशन पर निम्नलिखित गाड़ियों का ठहराव किया जाए:
a) गाड़ी संख्या 12309-12310 राजधानी एक्सप्रेस पटना से दिल्ली
b) गाड़ी संख्या-19313-19314, पटना-इंदौर एक्सप्रेस
c) गाड़ी संख्या 19321-19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस
d) गाड़ी संख्या-12317-12318 अकालतख्त एक्सप्रेस
e) गाड़ी संख्या-12487-12488 सीमांचल एक्सप्रेस, जोगबनी से आनंदविहार
f) गाड़ी संख्या 12315-12316 अनन्या एक्सप्रेस सियालदह से उदयपुर
g) 12323-12324 राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली
8. 12355-12356 अर्चना एक्सप्रेस पटना से जम्मूतवी तथा जम्मूतवी से कटरा तक का विस्तार किया जाए।
9. कोरोना काल में बन्द सभी गाड़ियों को फिर से चालू किया जाए और पहले के सम्बंधित स्टेशनों पर रेलगाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था की जाए।
10. गड़हनी, चरपोखरी और हसनबाजार स्टेशन पर इंटरसिटी का ठहराव किया जाए।
11. सीनियर सिटीजन के लिए रेल किराये में 30% की छूट सहित सभी दिव्यांगों, कलाकारों, पत्रकारों सतमेव जयते और छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छूट को फिर से बहाल किया जाए।
12. रेलवे का निजीकरण बन्द किया जाए और रेलवे विभाग में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त लाखों पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
13. आरा पश्चिमी रेलवे गुमटी के ऊपर स्थित ओवरब्रिज तथा बिहियाँ रेल लाइन के ऊपर स्थित ओवरब्रिज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोकहित में आरा और बिहियाँ के क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज का मरम्मतीकरण कार्य जल्द से जल्द शुरू कर पूरा करवाया जाए। 14. आरा स्टेशन से लेकर बक्सर स्टेशन तक तथा आरा से पटना तक के सभी छोटे स्टेशनों के जर्जर व उबड-खाबड प्लेटफॉमों को ढलाई कर ठीक किया जाए। यहाँ यात्रियों के बैठने के लिए कोई सुविधा नहीं है। पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था भी खराब हालत में है। सभी छोटे स्टेशनों पर महिलाओं को प्लेटफार्म के अगल-बगल के खेतों में जाना पड़ता है। शौचालयों के बाहर-अंदर झाड़िया जम चुकी हैं और दरवाजे व पानी की व्यवस्था भी नहीं है। सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म के दोनों तरफ प्रतीक्षालय का निर्माण अति आवश्यक है, क्योंकि लू और बरसात का सामना करते हुए यात्री गाड़ियों की प्रतीक्षा करते हैं। रात में प्रकाश की व्यवस्था न रहने से अपराध का खतरा बना रहता है। 57 सी. बनाही स्टेशन के पश्चिमी फ़ाटक तथा नवादाबेन व कारीसाथ के बीच रेलवे लाइन के ऊपर फुट ओवरब्रिज या अंडरपास रास्ते का निर्माण करवाया जाए। सेमरांव में तोड़े गए रेलवे स्टेशन का जल्द से जल्द नवनिर्माण किया जाए।
15. रेलवे वेंडरों को ठेकेदारों के शोषण-अत्याचार से बचाया जाए।
16. लोको पायलट की समस्यायों को देखते हुए उनका तत्त्काल समाधान किया जाये।
17. ट्रैक मेंटनरों को 4200 रुपया ग्रेड पे तक उन्नति तथा गेटमैन की ड्यूटी का समय 8 घंटे किया जाए। 18. 2015 के बाद से एससीआरए परीक्षा बन्द है, उसको फिर से चालू किया जाए।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने सिविल सेवकों से हमेशा पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण से बचने को कहा।

rktvnews

वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी नवादा ने जातीय जनगणना संबंधी अधिकारियों से ली जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:आर्यन एजुकेशनल एवं राधिका पारा मेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईटपाल स्थित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण।

rktvnews

जनसेवक संघ और महासंघ गोप गुट भोजपुर ने सभा का आयोजन कर डॉ एम एस स्वामीनाथन को दी श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment