RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: टेंपुओं की हड़ताल के बीच अम्बेडकर सेवा समिति ने शुरू की निःशुल्क वाहन सेवा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जुलाई।आरा में टेम्पू संघ द्वारा जारी हड़ताल को देखते हुए अम्बेडकर सेवा समिति ने रोगियों एवं वृद्ध के लिए निःशुल्क वाहन सेवा प्रारंभ किया है।समिति के अध्यक्ष यशवन्त नारायण ने बताया की समाज क़ो जब भी ऐसे किसी भी प्रकार की सेवा जरूरत महसूस होगी अम्बेडकर सेवा समिति एक कदम आगे बढ़ कर सेवा कार्य के लिए तत्पर दिखेगी हम लोग समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है बिगत दो दिनों से टेम्पो चालक के अनिश्चित कालीन हड़ताल के वजह से रोगियों एवं वृद्ध को अस्पताल जाने में काफी कठिनाई हो रही थी। जिसके कारण हमलोगों ने निःशुल्क वाहन सेवा प्रारम्भ किया हैं । इन्होंने बताया कि जब तक हड़ताल रहेगा तब तक समिति द्वारा वाहन सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। शुक्रवार को लगभग 7 गाड़ी से सैकड़ो लोगो को यह सुविधा प्रदान की गई। इस कार्य मे क्रिकेट एकेडमी के सचिव कुमार विजय, सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संजय राय, तीरंदाजी संघ के नीरज सिंह, युवा नेता रविश सिंह समेत कई लोग थे।

Related posts

भोजपुर:सरैया बाजार पर दुकानों से जप्त हुआ गाजा।

rktvnews

सोनपुर मेला क्षेत्र में आउटडोर स्पोर्ट्स का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

ग्रामीण चिकित्सकों को स्वास्थ्य मित्र के रूप में नियुक्त करे सरकार-मनोज मंज़िल

rktvnews

बक्सर:भाकपा(माले) महासचिव दीपंकर डुमरांव पहुंचे ,जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आपातकाल का विरोध करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘नागरिकदेवो भव’ की भावना से प्रेरित होकर ‘सेवा तीर्थ’ राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment