RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि।

भोपाल/मध्यप्रदेश (एजेंसी पीआर 24× 7)05 जुलाई।चौरिया कुर्मी महासभा और पटेल समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 13 जुलाई 2025 (रविवार) को नर्मदापुरम जिले के इटारसी में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 170 होनहार छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन साई कृष्णा रिसोर्ट, पेट्रोल पंप के पास (खेड़ा), इटारसी में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
अपना दल (एस) राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल अपना दल (एस) की नीतियों और विचारधारा पर प्रकाश डालेंगे। वे समाज के उत्थान और शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए आम जनमानस से अपना दल (एस) से जुड़ने का आह्वान करेंगे। यह समारोह न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच होगा, बल्कि सामाजिक एकता और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
कार्यक्रम में चौरिया कुर्मी महासभा के अध्यक्ष नवीन पटेल, अपना दल (एस) राष्ट्रीय महासचिव ‘युवा मंच’ डॉ. अखिलेश पटेल, और राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीँ प्रदेशभर से अपना दल (एस) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के भी इस कार्यक्रम में पहुँचने की उम्मीद की जा रही है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 फरवरी को करेंगे ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण एवं धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:झूठ का पुलिंदा है आरके सिंह का कथित रिपोर्ट कार्ड : सुदामा प्रसाद

rktvnews

“साइलेंस रोर्स: ‘गांधी टॉक्स’ ने 54वें आईएफएफआई गोवा गाला प्रीमियर में पहली मूक फिल्म के रूप में अपना दबदबा बनाया, कलाकारों ने दिलचस्प अनुभव साझा किया!

rktvnews

धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता एवं भाईचारे को करते हैं प्रबल:मंत्री रावत

rktvnews

वेस्ट टू वंडर के अतंर्गत बन रही घरेलू साज-सज्जा और उपयोगी सामग्री।

rktvnews

Leave a Comment