RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025: उत्कृष्ट बीएलओ और वॉलंटियर्स को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई।भोजपुर जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं वॉलंटियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 194 – आरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 137 पर तैनात बीएलओ कृष्णा शर्मा को BLO ऐप के माध्यम से सबसे पहले निर्वाचकों के गणना प्रपत्र अपलोड करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, गणना प्रपत्रों के सबसे अधिक अपलोडिंग के लिए नंद किशोर शाह (196 – शाहपुर AC, मतदान केंद्र 36), हरेराम सिंह यादव (197 – जगदीशपुर AC, बूथ 104), और रेणु देवी (192 – संदेश AC, मतदान केंद्र 59) को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वॉलंटियर्स की भूमिका को सराहते हुए प्रियंका कुमारी (सीएफ, जीविका – उदवंतनगर) एवं अरुण कुमार (विकास मित्र – आरा नगर निगम) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, विशेष शिक्षक उदय शेखर आज़ाद को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिलेवासियों से अपील की कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Related posts

नैनीताल:राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 19वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ की शुरूआत।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्वच्छोत्सव-2025 कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

आज के दौर में भगवान महावीर के विचारों की प्रासंगिकता।

rktvnews

हमारे प्रधानमंत्री ने कौटिल्य के दर्शन को व्यवहार में उतारा है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे नगर निकाय के अन्तर्गत स्लम क्षेत्र के बच्चों को बेहतर ढ़ंग से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

rktvnews

Leave a Comment