RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आकांक्षी जिला चतरा में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण योजनाओं की समीक्षा हेतु केंद्रीय दल का दौरा।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)02 जुलाई।खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार तथा भारत सरकार, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से आकांक्षी जिला चतरा में एक केंद्रीय दल का दौरा संपन्न हुआ।
मंगलवार देर शाम चतरा परिसदन आगमन पर केन्द्रीय दल के वरिष्ठ पदाधिकारी गोकुल नगरकोटी, निदेशक एवं रामानंद मीणा, सेक्शन ऑफिसर का स्वागत अपर समाहर्ता अरविंद कुमार एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
बुधवार को केंद्रीय टीम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से एफसीआई गोदाम (कुल्लू मोड़, उटा), हफुआ, टीकर तथा चतरा सदर प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लाभुकों से संवाद कर वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता की स्थिति का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय दल ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बेहतरी के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

चतरा:सुरक्षित इंटरनेट दिवस से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा ओल्ड एज होम का निरीक्षण, व्यवस्थाएँ पाईं सुव्यवस्थित, सुधार कार्यों हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने दरभंगा में 3463.2 करोड़ रुपये लागत की कुल 97 योजनाओं का किया उद्घाटन / शिलान्यास, लाभुकों से किया संवाद।

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भाग लेंगी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:फोटोयुक्त निर्वाचन सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के संदर्भ में बैठक।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण संबंधी विचार विमर्श बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment