RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नाबालिग की रूकवाई शादी!संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने दिखाई तत्परता।

स्कूल से सर्टिफिकेट की जांच करती संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ।

महेंद्रगढ़/हरियाणा 01 दिसंबर। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने आज जिला के गांव बुचावास में एक नाबालिक लड़के की शादी रूकवाई।
संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने बताया कि आज खंड महेंद्रगढ़ के गांव बुचावास में एक 16 वर्ष के नाबालिक लड़के का लग्न समारोह था। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व गांव के सहयोग से शादी को होने से रुकवाया। कल यूपी में इस लड़के की बारात जानी थी। इससे पहले संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने स्कूल से लड़के के आयु का प्रमाण पत्र की जांच की।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि शादी सम्पन्न करवाते हुए लड़का लड़की की उम्र का विशेष ध्यान रखें। अगर शादी के समय लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम व लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है तो इसकी सूचना प्रशासन को देकर शादी रुकवाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना कोई भी हेल्पलाइन नंबर 181 अथवा 100 नम्बर पर दे सकता है।

Related posts

भाभी जी घर पर हैं” धारावाहिक के संस्कारी मास्टर जी झारखंड में मतदाताओं को करेंगे प्रेरित।

rktvnews

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनादर करने का कायस्थ समाज ने किया विरोध,डॉ अनूप श्रीवास्तव ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

rktvnews

भोजपुर :रामचंद्र काशीनाथ कपड़े की दुकान में लगी आग!भाकपा माले ने प्रकट किया दुःख,उचित मुआवजे की कि मांग।

rktvnews

ब्यूटी कार्यशाला का समापन! संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह ने प्रशिक्षकों के बीच बांटे प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

उत्तराखंड:प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में नक्सलवाद से अति प्रभावित जिलों की संख्या घटकर सिर्फ 6 रह गई है।

rktvnews

Leave a Comment