RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:राजस्व कार्य की लापरवाही में मुसहरी के दो राजस्व कर्मी हुए निलंबित।

संवेदनशील होकर जनता के कार्यों का मिशन मोड में करें निष्पादन, अन्यथा दोषी को चिह्नित कर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर ( बिहार)25 जून।जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने राजस्व कार्यो के निष्पादन में तेजी एवं सुधार लाने हेतु नियमित रूप से साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर तथा अंचल कार्य का निरीक्षण कर उल्लेखनीय प्रगति लाई है। इसके फलस्वरूप जनता के कार्यों का मिशन मोड में तेज गति से निष्पादन किया जा रहा है। इससे एक ओर जनता के राजस्व मामलों के निष्पादन में काफी तेजी लाई गई है तो दूसरी ओर जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को चिन्हित कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जनता के प्रति जवाबदेह एवं संवेदनशील बनाया गया है।
इस क्रम में उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी ने मुसहरी अंचल के दो राजस्व कर्मचारी को कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण निलंबित कर दिया है।
ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यो का समयबद्ध निष्पादन करने तथा अंचल के कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को मुसहरी अंचल का विजिट कर प्रगति लाने का निर्देश दिया था । तदनुसार अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी द्वारा 19 जून को मुसहरी अंचल की समीक्षा की गई जिसमें पाया गया कि मुसहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी राजू कुमार द्वारा जमाबंदी में छेड़छाड़ की गई है तथा राजस्व कार्य में अभिरुचि नहीं ली जा रही है । इसके अतिरिक्त मुसहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी अंगद कुमार के द्वारा भी राजस्व मामलों के निष्पादन में जानबूझकर कोताही एवं लापरवाही बरतने का मामला पाया गया।
उक्त आशय का जांच प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी द्वारा जिला पदाधिकारी को समर्पित किया गया।
जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन एवं लापरवाह रहनेवाले कर्मी के मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों राजस्व कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
साथ ही अंचल अधिकारी मुसहरी को दोनों राजस्व कर्मी के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित कर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही आरंभ की जा सके।
निलंबन अवधि में अंगद कुमार का मुख्यालय औराई अंचल तथा राजू कुमार का मुख्यालय साहेबगंज अंचल निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी अधिकारी एवं कर्मी सरकारी दिशा निर्देश के अनुरूप पूरी जवाबदेही से जनता के कार्य का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करें। कार्य में कोताही एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मी बख्से नहीं जाएंगे बल्कि दोषी को चिन्हित कर विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एमडीजे विद्यालय के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा एवं उदवंतनगर का सघन दौरा।

rktvnews

खेती में कीट नियंत्रण के लिये किसान कर रहे सोलर लाइट ट्रेप का उपयोग।

rktvnews

भोजपुर:उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जगदीशपुर में होने वाले स्वर्णिम भारत कार्यक्रम को लेकर भाजपा भोजपुर की भव्य तैयारी।

rktvnews

भोजपुर: गुप्ता दंपत्ति की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,कंबलों का किया गया वितरण।

rktvnews

बिजली उत्पादन में मिश्रण उद्देश्यों के लिए कोयले का आयात अप्रैल-सितंबर 2024 के दौरान 8.5 प्रतिशत घटा।

rktvnews

Leave a Comment