RK TV News
खबरें
Breaking Newsआपदा

बाढ़ की संभावित विपरीत परिस्थितियों को ले जिले के सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों से आपात बैठक!जिला कलक्टर ने आपदा से निपटने के लिए संगठनों से मांगा सहयोग, बोली साथ मिलकर निपटेंगे हर परिस्थिति से।

हनुमानगढ़/राजस्थान 12 जुलाई । घग्घर नदी में पानी की अत्यधिक मात्रा के बढ़ने से जिले में बन रही बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने बुधवार को जिले के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की । विभिन्न संगठनों ने अपने स्तर पर पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि घग्घर नदी में तीस हजार क्यूसेक से अधिक पानी आने की संभावना है, प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है । हम जिलेवासियों के साथ है और कोई जान का नुकसान ना हो यही हमारी पहली प्राथमिकता है ।
जिला कलक्टर ने बैठक में कहा कि अगर ऐसी परिस्थिति बनती है कि कुछ स्थानों को खाली करके दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़े तो सिविल सोसायटी का सहयोग महत्वपूर्ण हो जाता है । बैठक में इस पर जंक्शन के लिए मेडिकल कॉलेज तथा हाउसिंग बोर्ड के खाली मकानों के तथा टाउन के लिए कोहला, राधास्वामी डेरा, रामपुरा इत्यादि स्थलो के सुझाव दिए गए । अगर आपके पास जेसीबी, पंपसेट, बरमे, मिट्टी के कट्टे, शिफ्ट करने योग्य व्यक्तियों और पशुओं के लिए जगह इत्यादि है तो सूची बनाकर दे ताकि जरूरत के समय आपसे सहयोग लिया जा सके । रिलीफ सेंटरों में कोई समस्या ना को यह हम देख रहे है ।

युवा करें मदद, हम पूरी तरह तैयार

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने युवाओं से मदद कि अपील की है, वो प्रशासन का सहयोग करें और अगर कहीं से लीकेज कि संभावना है तो जानकारी दे। हम टीम बनाकर कार्य कर रहे है, हम सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है ।
बैठक में सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि तटबंध ऊपर से सही है, नीचे से खोखले है, जहां से टूटने का ज्यादा खतरा है । उन्होंने सुझाव दिया कि नरेगा के मजदूरों को बंधो पर लगाया जा सकता है । सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि 1995 में 32 हजार क्यूसेक पानी आया था, जिससे जंक्शन थाने तक पूरा क्षेत्र डूब गया था । टाऊन एक बाऊल कि तरह है , निकासी का कोई रास्ता नहीं है । 1995 में बाढ़ का प्रमुख कारण पक्के तटबंध को तोड़कर कच्चा तटबंध बनाना था, कच्चे तटबंध जल्दी टूटेंगे । उन्होंने कहा कि पहली लाइन मजबूत हो और सायफन से आगे पानी निकलेगा तो तलवाड़ा झील में खतरा है ।

प्रशासन पूरी तरह से तैयार, आप भी सतर्क रहें

जिला कलक्टर ने कहा कि बाढ़ की स्थितियों को देखते हुए सिविल सोसाइटी के सभी सदस्यों कि बैठक बुलाई गई है । प्रशासन सुबह से फील्ड में है और हमने पुरे क्षेत्र का विजिट करके विचार किया है कि कितना पानी आएगा और उसको कैसे मैनेज करेंगे। अगर किसी जगह से लोगों को शिफ्ट करना पड़ा तो हम पूरी तरह से तैयार है और इसकी प्लानिंग कर रहे है। मेडिकल टीम को गठित कर दिया गया है, जहां भी जरूरत पड़ेगी वहां उनको भेजा जाएगा, इसकी पूरी प्लानिंग कर ली गई है । हम पूरी तरह से व्यवस्थाओं को संभाले हुए हैं। जिस तरीके से उत्तरी भारत में माहौल है, मैं उम्मीद करती हूं कि आप आने वाले कुछ दिन सतर्क रहे । हम इस इस मुश्किल घड़ी को आराम से निकाल लेंगे। आपदा प्रबंधन के लिए 6 एसडीआरएफ और 1 एनडीआरएफ की टीमों को नियुक्त कर दिया गया है। गुलाचिका में कभी नहीं देखा कि 80 हजार क्यूसेक पानी जमा हुआ हो। बहाव क्षेत्र में सुरक्षा कि दृष्टि से प्रचार प्रसार कर रहे हैं ।

जिला कलक्टर ने कि आमजन से अपील

बहाव क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अभी से सुरक्षित क्षेत्र में शिफ्ट कर दे। अगर आप अपने रिश्तेदारो के यहा जा सकते है तो वहा शिफ्ट हो जाए। अन्यथा प्रशासन के नंबरो पर सूचना दे, हम आपको वहां से शिफ्ट करने में पूरा सहयोग करेंगे । आपके जो गाय, भेड़ और मवेशी है उनको भी सुरक्षित स्थानों पर लेकर जाए ताकि जब पानी का बहाव आए तो उस समय कोई दिक्कत नहीं आए। फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पूरी चार्ज रखें ताकी बिजली में फॉल्ट आने पर आप संपर्क कर सके । अगर घर पर कोई महंगा समान है तो उन्हें अभी से सुरक्षित कर ले। सभी जिलेवासियों से मैं आखिरी में निवेदन करना चाहूंगी कि वह पैनिक ना हो, हम सर्वाधिक खराब हालातों को सोचते हुए अपनी तैयारी कर रहे हैं । हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में जिस तरह से हालात बने हुए हैं, हमारे पास समय है, उस समय को सही सदुपयोग करते हुए प्रशासन का सहयोग करें ।

बैठक में यह रहें उपस्थित

एसपी सुधीर चौधरी, एडीएम चंचल वर्मा, एसडीएम रवि कुमार, सीईओ अशोक असीजा, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, नेहरू मेमोरियल स्कूल हनुमानगढ़ के अध्यक्ष पवन सरावगी, प्लाईवुड एसोसिएशन से दीपक अग्रवाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष आशु गर्ग, व्यापार मंडल सेवा संघ डबली राठौड़ से अतुल, किरायना संग अध्यक्ष अशोक व्यास, कपड़ा यूनियन अध्यक्ष सुभाष नारंग, सर्व सिख समाज समिति अध्यक्ष देवेंद्र सिंह खिंडा, फुटवियर एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल गुंबर, सीडब्ल्यूसी चैयरमेन जितेंद्र गोयल, सर्व सिख समाज कोहला अध्यक्ष प्रेम सिंह कमरानी, गौशाला सेवा समिति व्यवस्थापक रामकुमार, व्यापार मंडल से गोपाल जिंदल, गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा प्रधान अजीत सिंह, संयुक्त व्यापार संग अध्यक्ष प्रशांत, पूर्व नगरपरिषद चैयरमेन राजकुमार हिसारिया इत्यादि उपस्थित रहे ।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान 3 की सफलता पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

आरा के कृषि विज्ञान केंद्र में जिंक युक्त गेहूं की जानकारी देने हेतु गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उच्च न्यायालय, झारखंड, द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन के निमित्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग!गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक खंड में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मशीन : मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment