RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड भवन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)25 जून।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में अतिथियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए एवं नियमित साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का मेंटेनेंस सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित झारखंड भवन स्थित अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल सहित झारखंड भवन नई दिल्ली के अन्य पदाधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 03 अक्टूबर 25

rktvnews

भोजपुर:आरा के धोबी घाट अनाईठ क्षेत्र से 2 बालश्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भारत के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को कोलंबिया में वृक्षारोपण अभियान के साथ वैश्विक गति मिली।

rktvnews

भोजपुर:16-18 मई को दरभंगा में होने वाले 12 वां राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिला स्थाई समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री को खुला पत्र : मोदी जी, कृपया भारत की महिलाओं के लिए आँसू न बहाएँ

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के बरीसवन दलित बस्ती पर हुए सामंती हिंसा और पूर्व सैनिक की पत्नी मीना देवी की हत्या के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में निकाला प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

Leave a Comment