
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अप्रैल। शुक्रवार को धावा दल की टीम ने एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर और श्रम संसाधन विभाग, भोजपुर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरा नगर के धोबी घाट अनाईठ क्षेत्र से 2 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति भोजपुर में प्रस्तुत किया और नियोजक चंदन कुमार पर प्राथमिक दर्ज कराया गया। बाल श्रम से लिप्त बालश्रमिकों को मुक्त कराने के लिए आरा नगर के विभिन्न जगहों पर धावा दल की टीम ने छापेमारी किया। इस दौरान श्री व्हील्स मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान से दो बालश्रमिकों को विमुक्त कराया गया।
इस धावा दल की टीम में अखिलेश कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गड़हनी प्रभार बड़हरा, सुगीता कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोईलवर, हेमंत कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आरा सदर और संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर के राजेश कुमार राय और संजीत कुमार सिंह एवं स्थानीय पुलिस शामिल थी।
