RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बूथ सशक्तिकरण और सांगठनिक कार्यक्रम को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)24 जून।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण एवं सांगठनिक कार्यक्रमो को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन ममता से ने किया।
बैठक मे बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक,मंडल प्रभारी,जिला बूथ सशक्तिकरण टोली को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विधानसभा के एक एक बूथ का महत्व है और हम सभी कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ जितना है। 2025 विधानसभा चुनाव मे भोजपुर जिला के सभी सात सीटो पर एनडीए की जीत होगी। उन्होने आगामी कार्यक्रमो को विस्तार से बताया और सभी कार्यकताओं और पदाधिकारियों को बूथ पर डट कर काम करने को कहा।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज कार्यकताओं के बल पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हम निश्चित रूप से शाहाबाद के सभी सीटो पर जीत हासिल करेंगे।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने संगठन के मजबुती पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव का समय आ गया है और भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के सभी कार्यकर्ता पूरे मन से लगे हुए है।
बैठक में ई.धीरेन्द्र सिंह,रामदिनेश यादव,ज्योति कुशवाहा, धनंजय तिवारी, निशांत सिंह,संतोष चंद्रवंशी, अनुपमा पम्मी, जीतु चौरसिया, चुन्नी देवी,सुनील कुमार,संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, विजेन्द्र ठाकुर,श्रीभगवान सिंह,अरविन्द पांडेय,लव पांडेय,विभु जैन,धीरज सिंह सहित मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी आदि थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे गंगा के कटाव से मंदिर सहित कई घर गंगा में समाये।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद : प्रचंड गर्मी के बावजूद झुकी नहीं महिलाओं की उम्मीदें।

rktvnews

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय चुनावी अखंडता सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया।

rktvnews

भारतीय रासायनिक परिषद को 2024 ओपीसीडब्ल्यू-द हेग पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

सीमा शुल्क में सुधार से घरेलू विनिर्माण को सहयोग और निर्यात प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन मिलेगा : वित्त मंत्री

rktvnews

Leave a Comment