RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)12 जून।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मलाही पकड़ी और भूतनाथ मेट्रो स्टेशनों पर निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना का स्वरूप बेहतर ढंग से तैयार कराया गया है और इसके निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण का निर्देश दिया, ताकि आमजन को आवागमन में अधिक सुविधा मिल सके।
मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाइल और पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक की 6.20 कि.मी. लंबी मेट्रो लाइन को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके संचालन हेतु बिहार सरकार द्वारा 115.10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस मेट्रो लाइन को 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य है।

Related posts

चतरा:लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

समस्तीपुर :डाॅ लाभ आदर्श मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

rktvnews

छेड़खानी के अभियुक्त व वारंटी समेत दो गये जेल।

rktvnews

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा भंडारण महत्वपूर्ण कारक है:सीएमडी,इरेडा

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति।

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान’ का प्रचार अंतिम दौर में।

rktvnews

Leave a Comment