RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा बनारसी गुप्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जून। बुधवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा बनारसी गुप्ता के निधन पर पार्टी कार्यालय शहीद भवन आरा में शोक सभा का आयोजन किया गया।उपस्थित कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।अशोक राम ने बताया कि, “बनारसी गुप्ता का अचानक हम सभी को छोड़कर चले जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका समर्पण, नेतृत्व और संघर्ष का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
शोक सभा में डॉ अजय कुमार सिंह पूर्व विधान पार्षद, घनश्याम उपाध्याय, जितेन्द्र शर्मा, रजी अहमद, चितरंजन सिंह मुन्ना, अमिता पाण्डेय, खुशबू खातून, शिव कुमार राम, अवधेश कुमार, सूरज प्रकाश, अर्चना देवी, गजेन्द्र चौधरी, लुटावन राम चौरसिया, उत्तम कुमार, श्रीकांत राय, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी नेता एवं आमजन शामिल हुए।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी।

rktvnews

वायुसेना प्रमुख ने कमांड हॉस्पिटल एयर फ़ोर्स बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना की पहली आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली का उद्घाटन किया।

rktvnews

भारत मॉरीशस मैत्री संघ के महासचिव बने राजेश भट्ट।

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘वैश्विक पवन दिवस 2024’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

नवंबर 2024 में कोयले का कुल उत्पादन 90.62 मिलियन टन पहुंचा।

rktvnews

आगामी लोक अदालत 09 सितंबर 23 की सफलता को ले बैठक।

rktvnews

Leave a Comment