RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड संबंधित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक।

मई माह में जनपद बागपत की विकास कार्यो में 10 वी रैंक प्राप्त हुई।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिले आम जनमानस को लाभ।

अधिशासी अभियंता सिंचाई मुकेश देव बैठक में रहे अनुपस्थित कारण बताओं नोटिस जारी।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)11 जून।उत्तर प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कटिबंध है जिसके क्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कहा मई माह में जिस तरीके से अधिकारियों ने तत्परता के साथ कार्य किया है इसे और बेहतर किया जाए सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों में जनपद बागपत की प्रदेश में दसवीं रैंक प्राप्त हुई है उन्होंने कहा कि टॉप 10 की सूची से जनपद का नाम नीचे नहीं आना चाहिए जिन विभागों के ग्रेडिंग सिस्टम में अभी भी लापरवाही है उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं चल रही है उनमें गति शीलता लाई जाए और उन्हें जल्द हैंडोवर किया जाए उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी लाभान्वित होना चाहिए उन्होंने संबंधित विभाग को यह भी निर्देश दिए की किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
बिना अनुमति लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई मुकेश कुमार बैठक में अनुपस्थित रहे जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उनकी कार्य शैली संतोषजनक नहीं है जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत उन्होंने आवास योजना सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा इसे गंभीरता से देखा जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे ,परियोजना निदेशक राहुल वर्मा सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:प्रेक्षक एवं डीईओ के उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का हुआ रेंडमाइजेशन।

rktvnews

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड।

rktvnews

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

भोजपुर:गुरु विकास के सांगीतिक सेवा के 25 वें वर्ष का उत्सव शुरू।

rktvnews

झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री सह प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दरभंगा:छठ पर्व एवं काली पूजा को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment