RK TV News
खबरें
Breaking News

इरेडा ने ग्रीन फाइनेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए क्यूआईपी के जरिए सफलतापूर्वक 2,005.90 करोड़ रुपए जुटाए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के माध्यम से सफलतापूर्वक 2,005.90 करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये पूंजी 165.14 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर 12.15 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके जुटाई गई। इसमें 10 रुपए के अंकित मूल्य पर 155.14 रुपए प्रति शेयर का प्रीमियम शामिल है।
165.14 रुपए का निर्गम मूल्य 173.83 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के फ्लोर प्राइस पर 5.00 प्रतिशत की छूट दर्शाता है। क्यूआईपी इश्यू 5 जून, 2025 को लॉन्च किया गया और 10 जून, 2025 को बंद हुआ। इसमें बीमा कंपनियों, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों सहित घरेलू और विदेशी योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के विविध समूह से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। बोर्ड ने आज यानी 11 जून, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में पात्र योग्य संस्थागत खरीदारों को इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है।
क्यूआईपी को 1,500 करोड़ रुपए के बेस इश्यू साइज के मुकाबले 2,005.90 करोड़ रुपए की बोलियों के साथ ओवरसब्सक्राइब किया गया, जिससे 1.34 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। इस सफल इश्यू के माध्यम से जुटाई गई पूंजी इरेडा की टियर-1 पूंजी और समग्र पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) को और मजबूत करेगी, जिससे भारत में विस्तारित अक्षय ऊर्जा क्षेत्र का समर्थन करने के लिए कंपनी की क्षमता बढ़ेगी।
इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने इस उपलब्धि पर विचार करते हुए कहा, “नवंबर 2023 में हमारे आईपीओ के बाद कम समय में इस क्यूआईपी का सफलतापूर्वक पूरा होना निवेशक समुदाय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा इरेडा पर जताए गए भरोसे और विश्वास का प्रमाण है। यह पूंजी निवेश हमें अपनी वित्तपोषण गतिविधियों को बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में अधिक निवेश करने और भारत के हरित और टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की ओर बढ़ने को तेज करने में सक्षम बनाएगा।”
इरेडा के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रहलाद जोशी; विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक; एमएनआरई सचिव निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम)  संतोष कुमार सारंगी तथा निदेशक मंडल के प्रति उनके समर्थन और बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
इरेडा ने सभी संस्थागत निवेशकों और हितधारकों के प्रति उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया तथा देश की स्वच्छ ऊर्जा वित्तपोषण पहलों का नेतृत्व करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

Related posts

भोजपुर:पारा विधिक स्वयंसेवकों की होगी नियुक्ति,आवेदन की अंतिम तिथि 08 जून।

rktvnews

भोजपुर:16 दिसंबर को बापू सभागार पटना में लगेगा भारत का सबसे बड़ा आयुष उद्यमी एक्सपो:डॉ आदित्य विजय जैन

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सिंगापुर का दौरा किया; भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला

rktvnews

मध्यप्रदेश:ग्लोबल स्किल्स पार्क के युवाओं को मिले एक से अधिक कंपनियों से नौकरी के अवसर।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले को दी 345 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 169 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्या।

rktvnews

हनुमानगढ़:20 फरवरी तक सम्पूर्ण जिले में दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 लागू!जिला कलक्टर और मजिस्ट्रेट काना राम ने लागू की निषेधाज्ञा।

rktvnews

Leave a Comment