RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिले की महत्वपूर्ण सड़क एवं बाईपास परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)23 मई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग से संबंधित स्वीकृत एवं प्रगतिशील योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से भू-अर्जन, भारतमाला परियोजना, वन भूमि अपयोजन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, भू-अर्जन राशि हस्तांतरण एवं अन्य लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न सड़क एवं बाईपास निर्माण योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सभी संबंधित विभाग समयबद्ध एवं समन्वित तरीके से कार्य करें।
उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अंतर्गत भारतमाला परियोजना, एनएच-99 चतरा बाईपास सड़क निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-100 (नया 522) सिमरिया बाईपास निर्माण, पतरातु-हेन्देगीर-मैक्लुस्कीगंज पथ निर्माण, टण्डवा (MDR-72) सोपारम-बारियातु (NH-99) चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, घंघरी से कौलेश्वरी पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण तथा धमनिया से शेरेगढ़ा पथ चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने भू-अर्जन एवं वन भूमि अपयोजन से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने, यूटिलिटी शिफ्टिंग से जुड़ी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भू-अर्जन की राशि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, भारत माला परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सभी संबंधित अंचल अधिकारी, विभागीय पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:शाहबाद कमिश्नरी की मांग को लेकर जनांदोलन तेज, कोर्ट परिसर में सेमिनार और नुक्कड़ सभाएं आयोजित! सभा के दौरान अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल।

rktvnews

राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों की केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने वीसी द्वारा ली बैठक।

rktvnews

मजदूर दिवस: एक दिन सम्मान, साल भर अपमान।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल किरठल का किया निरीक्षण!गौशाला की व्यवस्था में सुधार करने के खंड विकास अधिकारी को दिए निर्देश।

rktvnews

उज्जैन:सीईओ जिला पंचायत द्वारा जनपद पंचायत महिदपुर का सघन भ्रमण किया गया।

rktvnews

चतरा:200 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, अब राज्यस्तरीय चयन में आज़माएंगे किस्मत।

rktvnews

Leave a Comment