RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: NCC कैडेटों द्वारा घाटों की की गई सफाई , निकाला मार्च,किया गया पौधा रोपण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)05 जून।आज 30 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में नाथ बाबा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें एन.सी.सी कैडेटों ने माँ गंगा के जयकार की जयघोष के साथ जोश के साथ घाट की सफाई की। सफाई के उपरांत कैडेटों द्वारा मार्च भी निकाला गया जो नाथ बाबा घाट से होकर पुलिस चौकी, बक्सर स्टेशन होते हुये कमलदाह पोखरा पहुंचा जहां में पेड़ पौधों को लगाने का भी कार्य किया गया। कार्यक्रम को जिला प्रशासन और एन.सी.सी कैडेटों के द्वारा सफल बनाया गया। कार्यक्रम के अन्त में वन विभाग के द्वारा पेड़ पौधों से कैसे ऑक्सीजन लेबल सही रखा जा सकता है, और भूमि संरक्षण के बारे में भी बताया गया। कर्नल रितेश रंजन ने कहा कि पेड़ पौधो को कभी हानी न पहुँचाये। पर्यावरण सुरक्षा हेतु समर्पण की आवश्यकता है।और हमें प्रदूषण को बढावा नहीं देना चाहिए। जब चारों ओर हरियाली होगी तो जीवन खुशहाल और हमारा पर्यावरण शुद्ध रहेगा। अंततः सभी कैडेट माँ गंगे की जयकार और जयहिन्द जयभारत, के जयघोष के साथ उत्साहित दिखे। इसमें 30 बिहार बटालियन के नायब सुबेदार, चन्द्रशेखर सिंह, बीएचएम राहुल कुमार सिंह और सी.एच.एम. अरविन्द कुमार मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:मोदी सरकार ने जनता से किए वादों के साथ विश्वासघात किया है- सुदामा प्रसाद

rktvnews

54वें इफ्फी में लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक का आरंभ।

rktvnews

तीन दिवसीय स्किन ट्रीटमेंट एवं शंख टूस फेशियल कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

फलेरिया दवा वितरण सह आंगनबाड़ी प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

जनक यादव वाचनालय को आधुनिक वाचनालय के साथ-साथ पुस्तकालय की सुविधा से लैस किया जाएगा:जिलाधिकारी

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने दी विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

Leave a Comment