RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भकुरा पंचायत सहित कई अन्य गांवों में “हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मई।भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में जिले के भकुरा सहित विभिन्न पंचायतों में “हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यकर्ताओं ने संगठित रूप से पंचायतों में घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया और पार्टी की नीतियों तथा आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा, “हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान” कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और राहुल गांधी जी के संदेशों को घर-घर पहुंचाने का माध्यम है। अभियान के उपरांत एक जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अजय सिंह ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के माहौल से जनता त्रस्त है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व देश और प्रदेश की महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सर्वोपरि मानता है। इसी उद्देश्य को लेकर “माई बहन मान योजना” की शुरुआत की गई है। यदि आगामी चुनावों में कांग्रेस की सरकार केंद्र और राज्य दोनों जगह बनती है, तो प्रत्येक जरूरतमंद महिला को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।सक्रिय भागीदारी में अशोक राम अध्यक्ष भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी, डॉ अजय कुमार सिंह पूर्व विधान पार्षद, अर्थेश सिंह, प्रो अरुण कुमार सिंह, मोहन बाबा, सत्यदेव सिंह, नेहरू जी, गोपाल जी, बिजली बाबा, अशोक सिंह, सतेंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार, अवध राम, उमा राम, विद्या राम, अनिल मुखिया, घनश्याम चौधरी, अजय पासवान, चंदन, सहित दर्जनों नेता, कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने किया डुमरांव एवं ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्रीमैन सुजीत को पर्यावरण दिवस पर किया सम्मानित।

rktvnews

दुमका:शिकारीपाड़ा प्रखंड में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण, प्लास्टिक पृथक्करण केंद्र का शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:ग्रामीणों के रोजगार हित सर्वोपरि : हड़तालरत मनरेगा कर्मियों को तीन दिनों में कार्य पर लौटने का अंतिम निर्देश।

rktvnews

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं खसरा -रूबेला उन्मूलन हेतु को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित !कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा के लिहाज से टीकाकरण जरूरी: जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment