RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम और एसपी ने किया डुमरांव एवं ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)04 अप्रैल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर ,अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर ,मनीष कुमार के द्वारा डुमरांव एवं ब्रह्मपुर विधान सभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा डिस्पैच सेंटर पर वाहनों की पार्किंग, कमरों की स्थिति, मतदान सामग्री रखने का स्थान, मतदान कर्मियों को पेयजल की सुविधा एवं ब्रीफिंग स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
सहायक निर्वाची पदाधिकारी को डिस्पैच सेक्टर पर प्रतिनियुक्ति कर्मियों के प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिया गया। प्रतिनियुक्ति कर्मियों को निर्देश दिया गया कि डिस्पैच सेंटर पर सभी टेबल की नंबरिंग करते हुए साईनेज बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मतदान दिवस के 2 दिन पूर्व में मतदान सामग्री एवं मतदान दिवस के 01 दिन पूर्व में EVM को polling party को निश्चित रूप से हस्तगत करने का निर्देश दिया गया।
सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि डिस्पैच कार्य हेतु सेंटर पर 20 टेबल की व्यवस्था करेंगे ताकि प्रत्येक टेबल पर 15-20 पार्टी को डिस्पैच कराया जा सके। साथ ही 01 नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित कोषांग से 01 कर्मी की प्रतिनियुक्ति कर पंजी संधारण, वाहन के समन्वय, ईवीएम डिस्ट्रीब्यूशन, सामग्री वितरण इत्यादि कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही डिस्पैच सेंटर पर सुव्यवस्थित तरीके से साइनेज, डिस्प्ले, मई माह में भीषण गर्मी के दृष्टिगत पंखा, पेयजल, शौचालय, शेड/टेंट इत्यादि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया गया कि डिस्पैच सेंटर पर प्रतिनियुक्तिआदेश अनुमंडल पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे तथा डिस्टैच सेंटर पर वाहनों की पार्किंग की सही व्यवस्था, पेट्रोल पंप से टैगिंग और पोलिंग पार्टी ब्रीफिंग एवं मैटेरियल ससमय उपलब्ध कराने संबंधी कार्य योजना लिखित रूप में उपलब्ध कराने को कहा गया।
साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु सभी सेक्टर पदाधिकारियों के द्वारा किये गए मतदाता जागरूकता कार्य का क्लोज मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करेंगे ।
सिविल सर्जन बक्सर को जीवन रक्षक दवाओं एवं एंबुलेंस के साथ चिकित्सीय टीम की प्रतिनियुक्ति डिस्पैच सेंटर पर करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

झारखंड:जनता के सवालों पर भाजपा ने किया सभी 264 प्रखंडों में आक्रोश प्रदर्शन।

rktvnews

गया:होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक।

rktvnews

नवादा:शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।

rktvnews

सारण:स्वस्थ बिहार ही है विकसित बिहार की पहली सीढ़ी : मंगल पांडेय

rktvnews

ग़ैर भाजपाई राज्यों द्वारा जाति आधारित गणना की घोषणा से प्रधानमंत्री जी विचलित हैं: शिवानंद

rktvnews

पटना:संगत-पंगत मे कलाकारों ने बिखेरा जलवा ! दर्शकों ने जमकर किया रसास्वादन

rktvnews

Leave a Comment