RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा नीतीश राज अपराधी राज में तब्दील : भाकपा माले

भाजपा नीतीश राज में महादलितों पर हमले तेज है।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)20 मई।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह मोती टोला में बिरजू राम के परिजनों से मुलाकात करने सुदामा राम के घर पहुंचा.ज्ञात हो कि 18 मई 2025 अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. सुदामा राम और उनकी पत्नी से मिलकर भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल ने घटना की जानकारी ली।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नीतीश भाजपा राज में लगातार महादलितों पर हमले तेज हो गये है आज का बिहार अपराधी राज में तब्दील हो गया है.
भाकपा माले नेताओं ने कहा कि बिरजू राम का पुरा परिवार दहशत में जी रहा है.
भाकपा माले नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन यथाशीघ्र अपराधीयों की गिरफ़्तार करें तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करें।
भाकपा माले नेताओं ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात की।
भाकपा माले के प्रतिनिधि मंडल में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, राज्य कमेटी सदस्य व आरा नगर सचिव सुघीर सिंह,आयरला नेता अमित कुमार बंटी तथा जिला कमेटी सदस्य दीना सिंह शामिल थे।

Related posts

सम्पूर्ण जगत शिवमय है :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

श्री आदिनाथ स्कूल फोर द ब्लाइंड का 60वा वर्षगाठ मनाया गया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा की।

rktvnews

मैत्री संघ ने मौरिशस के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जून 24

rktvnews

गोपालगंज की बेटी ने तमिलनाडू में गाड़ा जीत का झंडा!1500 मीटर में हासिल किया स्वर्ण पदक।

rktvnews

Leave a Comment