RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गोपालगंज की बेटी ने तमिलनाडू में गाड़ा जीत का झंडा!1500 मीटर में हासिल किया स्वर्ण पदक।

स्वर्ण पदक के साथ दुर्गा सिंह

पटना/बिहार 07 नवंबर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रहे 38वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोपालगंज के कृषक शंभू शरण सिंह की पुत्री दुर्गा सिंह ने 1500 मीटर को 4:38.29 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा अपने जिले सहित राज्य को गौरवान्वित किया है।

रविंद्र शंकरण (आईपीएस) और पंकज राज(आईपीएस)

दुर्गा सिंह की इस सफलता पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्र शंकरण(आईपीएस )तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकारण के निदेशक एवं सचिव पंकज राज (आईपीएस )और

लियाकत अली और सलीम परवेज़

बिहार एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज एवं सचिव लियाक़त अली ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए दुर्गा सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

दुर्गा सिंह के स्वर्ण पदक हासिल करने पर बिहार एथेलेटिक्स संघ के सदस्यों में मुख्य रूप से हारून अंसारी,राज शेखर,यशवंत सिंह, नसर आलम,मृत्युंजय कुमार, मो सालेह,विनय कृष्णा,अरविंद कुमार,निर्मल कुमार ने भी बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सभी कार्यालय प्रधान के साथ बैठक।

rktvnews

बुद्धम शरणं संस्थानम् द्वारा धम्म भिक्षु छाया जी का मूर्ति अनावरण की तैयारी बैठक संपन्न!24 फरवरी को होगा मूर्ति का अनावरण।

rktvnews

गढ़वा:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता संबंधी समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

वैश्विक खाद्य सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली में ‘डायलॉगनेक्स्ट’ सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के विचारों के विपरीत है वर्तमान दौर की राजनीति: सांसद, सुधाकर सिंह

rktvnews

Leave a Comment