RK TV News
खबरें
Breaking News

मैत्री संघ ने मौरिशस के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

संघ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ

संघ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने दोनों देशों में संबंधों की प्रगाढ़ता और ऊन्नति की कामना ।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)12 मार्च। भारत मौरिशस मैत्री संघ ने, मौरिशस के नागरिकों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएँ दी है। संघ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने भारत में उच्चायुक्त रहे और संघ के संरक्षक मुखेश्वर चुनी तथा सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा सरिता बुधु को भेजे अपने संदेश में शुभकामनाएँ देते हुए, दोनों देशों में परस्पर प्रेम और सद्भाव में प्रगाढ़ता और ऊन्नति की कामना की है।
डा सुलभ ने कहा है कि यह बिहार वासियों के लिए गौरव का विषय है कि बिहारी मूल के ही सर शिव सागर राम ग़ुलाम के नेतृत्व में मौरिशस की स्वतंत्रता का सफल संग्राम हुआ और आज ही के दिन 12 मार्च 1968 को मौरिशस को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। सर शिव सागर राम ग़ुलाम के नेतृत्व में ही स्वतंत्र मौरिशस की नयी सरकार बनी और आज मौरिशस की सत्ता पर बिहारी मूल के लोगों का अधिकार है।
डा सुलभ ने कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता-दिवस समारोह, दोनों देशों के लिए इसलिए भी विशेष है कि इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रही हैं। इससे दोनो देशों की नैसर्गिक-मित्रता को और अधिक ऊर्जा और शक्ति मिलेगी।
बधाई देनेवालों में संघ के उपाध्यक्ष डा उपेंद्रनाथ पाण्डेय, डा शंकर प्रसाद, डा राज कुमार नाहर, डा मधु वर्मा, दिलीप कुमार , पारिजात सौरभ , डा पूनम आनंद, राजेश भट्ट, देव नारायण ओझा, डा पुष्पा जमुआर, प्रो सुशील कुमार झा, ई अशोक कुमार, शशि भूषण कुमार, डा अर्चना त्रिपाठी, डा मनोज गोवर्द्धनपुरी, ब्रह्मानन्द पाण्डेय, सागरिका राय, डा शालिनी पाण्डेय, कुमार अनुपम, श्याम बिहार प्रभाकर, डा प्रतिभा रानी, चंदा मिश्र, कमल किशोर वर्मा, सदानन्द प्रसाद, इन्दु उपाध्याय, डा विद्या चौधरी, डा अमरनाथ प्रसाद, डा पीयूष रंजन झा, प्रेमलता सिंह राजपुत, डा सुषमा कुमारी, किरणकांत वर्मा, सिद्धेश्वर, नीरव समदर्शी तथा नेहाल कुमार सिंह ‘निर्मल’ के नाम शामिल हैं ।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने कल्याण विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर, 15 अगस्त। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्होंने आरएसी गारद की सलामी ली। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले बालक-बालिकाओं को मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राजभवन स्थित औषधीय उद्यान में काला धतूरा और श्रीमती मिश्र ने अश्वगंधा का पौधा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rktvnews

उज्जैन:राजस्व प्रकरणों का निराकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नायब तहसीलदार उंडासा को हटाया।

rktvnews

गिरीडीह:कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया स्वर्गीय बसंत पाठक स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का शुभारंभ।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल के कांस्टेबल को ‘जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के लिए रवाना।

rktvnews

Leave a Comment