RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर में विभिन्न कलाओं की शिक्षा ले रहे छात्रों में खुशी की लहर।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित शिविर में बच्चों को प्रतिभा निखारने के लिए मिला बेहतर स्थान।

16 मई की शाम होगा शिविर का समापन, बच्चों को प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 15 मई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर में 254 बच्चे विभिन्न कलाओं की शिक्षा ले रहे हैं। शिविर का नौ दिन पूरा हो चुका है और कल अंतिम दिन है। ऐसे में नृत्य, संगीत, अवनद्ध वाद्य, चित्रकला व माटीकला की शिक्षा ले रहे नन्हें छात्रों के चेहरों में खुशी की लहर स्पष्ट देखने को मिल रही है। इस शिविर में बच्चों को बारीकी से कलाओं का अध्ययन करने का अवसर मिल रहा है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें बेहतर शिक्षा दी जा रही है, जिससे उनकी कला के प्रति रुचि और बढ़ी है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बच्चे रोजाना शिविर में समय से पूर्व उपस्थित भी हो रहे हैं। शिविर को लेकर बच्चों के साथ ही उनके पालकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है और इस शिविर के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षित बच्चे देंगे प्रस्तुति, प्रमाण पत्र का होगा वितरण

ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का समापन 16 मई की शाम 4 बजे विश्वविद्यालय के कैंपस 2 स्थित प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा होंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आशीर्वचन दिया जाएगा। इसके पश्चात संगीत कला के प्रशिक्षित विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। अंत में शिविर हेतु पंजीकृत छात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा तथा शिविर में प्रतिदिन उपस्थित होने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। समापन अवसर पर दृश्यकला के प्रशिक्षित विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

कुलपति डॉ. शर्मा ने जिम कक्ष का किया निरीक्षण

कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने विश्वविद्यालय के कैंपस 1 स्थित जिम कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी मशीनों की उचित देख रेख करने के साथ ही जिम कक्ष में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम में व्यायाम के लिए पहुंचने वाले छात्रों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया और जिम में मौजूद मशीनों की समय-समय पर सर्विसिंग कराने का निर्देश दिया।

Related posts

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

सीतामढ़ी: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।

rktvnews

हिंदू जागरण मंच की महिला आयाम का गठन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक संपन्न! कुल 273 विद्यालयों के 495 शिक्षकों के पद को सर्वसम्मति से किया गया प्रत्यार्पित।

rktvnews

गढवा:दुर्गापूजा एवं दशहरा त्योहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment