RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 03 अगस्त। जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यॊ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया। बैठक में सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं प्रमुखता से छायी रही।
जिपं सदस्यों ने वन भूमि हस्तांतरण न होने के कारण लंबित पड़े सड़क निर्माण कार्यों पर अपनी चिंता जाहिर की तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को शीघ्रता से निपटाया जाना चाहिये ताकि सड़क निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सके तथा जनता को उनका शीघ्र लाभ मिल सके।
जिपं सदस्यों द्वारा विद्यालयों में शिक्षकों व अन्य स्टाफ की कमी, जर्जर स्कूल भवनों व स्कूल मार्गो की मरम्मत न होने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। वहीं कहा गया कि विद्यालय भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को एसएमसी के माध्यम से न करवा कर निर्माण एजेंसी से करवाया जाय ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे। वही जिपं सदस्यों द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों को जनपद मुख्यालय पिथौरागढ़ में अटैच किये जाने पर भी नाराजगी प्रकट की गयी।
जिपं सदस्यों द्वारा लम्पी बीमारी से मरे गोवंशीय पशुओं का बीमा क्लेम सेटल नहीं होने जैसी समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा भी अन्य समस्याएं जिपं सदस्यों द्वारा उठाई गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चौधरी ने जिपं सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये । सभी संबंधित अधिकारियों ने जिपं सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का हर सम्भव समाधान किया जायेगा। बैठक में जिपं सदस्यों द्वारा क्षेत्र की विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी गयी। जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा विकास योजना की प्रगति से जिपं सदस्यों का अवगत कराया गया।
वही बैठक में राज्य वित्त/15वें वित्त के अंतर्गत प्राप्त धनराशि आवंटन पर भी चर्चा हुई।
बैठक में जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता सहित जिपं सदस्य, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश भारद्वाज, उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने बंगाल के दंपत्ति को प्री एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दिया गोद।

rktvnews

बक्सर:वरिष्ठ नागरिकों के बीच शशांक सिंह सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एक अरब टन कोयला उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

rktvnews

14 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत आरा प्रखंड मुख्यालय पर माले का प्रदर्शन।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 में कहा कि भारत की सैन्य शक्ति हमारे रक्षा उद्योगों के कारखानों में विकसित हुई, ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी आयुध की शक्ति की झलक मिली

rktvnews

Leave a Comment