RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 24 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ के अवसर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक की।
इन दोनों ही राजनेताओं ने प्रधानमंत्री की हाल की यूक्रेन यात्रा को स्‍मरण किया और द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर सुदृढ़ीकरण पर संतोष व्यक्त किया। यूक्रेन के ताजा हालात के साथ-साथ शांति की राह पर आगे बढ़ने का मुद्दा भी उनकी चर्चाओं में प्रमुखता से शामिल हुआ।
प्रधानमंत्री ने कूटनीति और संवाद के साथ-साथ समस्‍त हितधारकों के बीच जुड़ाव के माध्यम से भी युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के स्पष्ट, सुसंगत और रचनात्मक दृष्टिकोण को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत युद्ध का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव सहायता मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
पिछले लगभग तीन महीनों में इन दोनों ही राजनेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी। दोनों ही राजनेताओं ने पारस्‍परिक संपर्क निरंतर बनाए रखने पर सहमति जताई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 24

rktvnews

राजस्थान:उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई ने सऊदी अरब में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के इन्वेस्टर रोड शो का नेतृत्व किया।

rktvnews

भोजपुर:दमन की नीति से बाज आए जिला प्रशासन,गरीबों का उजड़ा आशियां तो होगा आंदोलन : रघुपति यादव

rktvnews

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में तीन प्रकरणों की हुई सुनवाई, तीनों कैदियों की पैरोल मंजूर।

rktvnews

बक्सर:एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में पटना प्रमंडल द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

सदर अस्पताल चतरा पहुंच उप विकास आयुक्त ने किया ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ का विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment