RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:भावातीत ध्यान प्रयासहीन , मन को शांत करने की एक सहज प्रक्रिया है:ब्रह्मचारी गिरीश जी

महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का तीसरा दिन एवं समापन ।

भोपाल/मध्यप्रदेश(मनोज कुमार प्रसाद)13 नवंबर।महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस लांबाखेड़ा में चल रहे “महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव “का तीसरे दिन का प्रारंभ भावातीत ध्यान एवं गुरु पूजा से हुआ। भावातीत ध्यान के द्वारा संपूर्ण वातावरण में शांति और पवित्रता का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वागत गीत महर्षि किड्स होम अयोध्या नगर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात स्वागत नृत्य महर्षि विद्या मंदिर त्रिलंगा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुति आकर्षक और मनमोहक रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश जी रहे। जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा 14 प्रांतों से आए विभिन्न विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं मेंअपनी विभिन्न प्रतिभाओं को इन तीन दिनों में प्रदर्शित किया। यह सभी विद्यार्थी विजेता है क्योंकि यह सभी अलग-अलग प्रातों से विजय होकर आए हैं।
महर्षि संस्थान की विशेषता यह है कि इस संस्थान के सभी विद्यार्थी, शिक्षक, सदस्य दो बार प्रातः एवं संध्या 15 से 20 मिनट भावातीत ध्यान का अभ्यास करते हैं। प्रतिदिन एक पीरियड विद्यार्थियों का वेद – विज्ञान का होता है, साथ ही सभी को संस्कृत का अध्ययन करना भी अनिवार्य है।
महर्षि विद्यालय के शिक्षकों को महर्षि चेतना आधारित शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसका प्रयोग वह विद्यार्थियों को शिक्षा देते समय अपनी शिक्षण प्रणाली में करते हैं। इस शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और पूरे समाज में इस शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है। कार्यक्रम में उन्होंने आगे यह बताया,कि हमारे विद्यार्थियों को हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात उन्हें निशुल्क 8 साल तक शिक्षा दी जाएगी, उसके पश्चात उन्हें ग्लोबल नेतृत्व की शिक्षा दी जाएगी, जिसका वह पूरे विश्व में प्रचार प्रसार करेंगे।
कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता विभाग मंत्री विश्वास सारंग रहे। जिन्होंने अपनी उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो सात समंदर पार जाकर हमारी संस्कृति का प्रचार प्रसार किया उसे महर्षि महेश योगीजी ने गति प्रदान की एवं ब्रह्मचारी गिरीशजी उस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। महर्षि विद्यालय के विद्यार्थी धन्य है, जो इन महर्षि संस्थानों में हमारी संस्कृति एवं संस्कारों का अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए उन्हें इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
आज के कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्न -उत्तर प्रतियोगिता के अंतिम चरण का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालय के भावातीत ध्यान कक्ष में योगिक उड़ान की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
योगिक उड़ान भावातीत ध्यान परंपरा से जुड़ा है , जिसे महर्षि महेश योगी जी ने प्रसिद्ध किया था, इसमें योग साधक सिद्धि कार्यक्रम का अभ्यास करते हैं। सरल शब्दों में योगिक उड़ान ज्ञान की एक ऊंची मानसिक अवस्था है ,जहां साधक को लगता है , कि उसका शरीर गुरुत्वाकर्षण से मुक्त हो रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर “महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव” (कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग) में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहें ,प्रतिभागियों के पुरस्कार की घोषणा की गई , जिससे पूरा वातावरण हर्षोल्लास एवं आनंदमय हो गया।
अंत में कार्यक्रम के समापन पर महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जेपी शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

मुंबई हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ाई गई- टी2 पर सुरक्षा जांच क्षेत्र का विस्तार किया गया।

rktvnews

भोजपुर :आम बजट की भाजपा नेताओं ने की सराहना, संतुलित और विकसित भारत संकल्प को पूरा करने वाला बताया बजट।

rktvnews

राजस्थान:दीपावली पर्व पर 01 नवम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश।

rktvnews

गया: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक।

rktvnews

09 सितंबर को स्व राधा शरण सिंह की स्मृति में एक दिवसीय फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment