RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति 4 मई से 6 मई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी।

RKTV NEWS नई दिल्ली,03 मई।राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 4 से 6 मई, 2023 तक ओडिशा (मयूरभंज जिले के रायरंगपुर, पहाड़पुर और बारीपदा) का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति 4 मई, 2023 को पहाड़पुर में स्किल ट्रेनिंग हब और कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद, श्रीमती मुर्मु ब्रह्म कुमारी सेंटर, हाटबद्रा जाएंगी, जहां वे ब्रह्म कुमारी सेंटर के ‘व्यसन मुक्त ओडिशा’ अभियान की शुरुआत करेंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति रायरंगपुर स्टेडियम में रायरंगपुर नगर पालिका द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी।

5 मई, 2023 को राष्ट्रपति पंडित रघुनाथ मुर्मु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। बाद में वे सिमिलिपाल अभयारण्य का दौरा करेंगी।

6 मई, 2023 को राष्ट्रपति बारिपदा में महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित होंगी।

Related posts

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायत में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बागपत:किसान को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपया 2275/प्रति कुन्तल मिलेगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गणतंत्र दिवस परेड-2024, फुल ड्रेस रिहर्सल- राजस्थान की झांकी ने विकसित भारत में पधारो म्हारे देश का संदेश देकर मन मोहा।

rktvnews

दरभंगा: यूनिसेफ द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा व आगे की रणनीति पर विचार के लिए जिले के निजी होटल रोटी सोटी में हुई बैठक।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

Leave a Comment