RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:जिला कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)07 मई।जिला कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को साइकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार पट्टा सहित अन्य योजनाओं के तहत किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने साइकिल वितरण योजना के तहत अब तक विद्यार्थियों को दिए गए लाभ की जानकारी लेते हुए शेष बचे विद्यार्थियों को भी जल्द से जल्द साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
वन अधिकार पट्टा संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अंचल स्तर पर लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन पट्टा के मामलों से संबंधित एक्सेल शीट तैयार कर दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के अलग-अलग क्षेत्र में रह रहे बिरहोर समूह के लोगों की जानकारी लेते हुए बिरहोर कॉलोनी में पेयजल, पीसीसी पथ, सोलर लाइट सहित अन्य सुविधाओं से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर 13 मई 2025 तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने बिरहोर कॉलोनी के बच्चों का नामांकन आवासीय विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों में कराने को लेकर उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, ईओडीबी मैनेजर सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले में भूमि संसाधन विभाग के सचिव नरेंद्र भूषण ने वाटरशेड विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

rktvnews

झारखंड:अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अमर बाउरी बने नेता विधायक दल!विधायक जेपी पटेल विधानसभा में सचेतक बने

rktvnews

नवादा:स्वीप के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट का भी उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने श्री श्री हरिचंद ठाकुर को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

भोपाल:पद्मश्री स्व. उषा किरण खान के पुण्य स्मृति में हिंदी साहित्य और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य ने भावांजलि दी।

rktvnews

घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए यात्रियों की संख्या में 38.27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि और 23.13 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

Leave a Comment