RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया।

फोटो: सोशल मीडिया

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 मई।भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया की भारतीय सशस्त्र बलों ने अब से कुछ समय पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संचालित किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया। ये ऐसे चिन्हित स्थान हैं, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।
कुल मिलाकर, नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
भारत की यह कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और बिना किसी उकसावे वाली रही है। इस दौरान, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। भारत ने अपने लक्ष्यों के चयन और उन्हें निशाना बनाने में काफी संयम दिखाया है।
ये कार्रवाई पहलगाम में हुए बर्बरता पूर्ण आतंकवादी हमले के जवाब में की गई है। इस कायराना आतंकी हमले 25 भारतीय और नेपाल के एक नागरिक की हत्या कर दी गई थी। भारतीय सशस्त्र बल इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी आज बाद में दिए जाने की बात कही गई है।

Related posts

पटना : परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ ईद संपन्न।

rktvnews

गिरिडीह: सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

पटना में राजकमल किताब उत्सव की शुरुआत, भारतीय नृत्य कला मंदिर में पाँच दिनों तक चलेगा उत्सव।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 7वीं बैठक में भाग लिया।

rktvnews

चतरा:कल्याण विभाग अन्तर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के अनुमोदन से संबंधित बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 सितंबर 26

rktvnews

Leave a Comment