RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कुर्सी वालों ने मजदूरों को जाती- पार्टी में विभक्त किया।

मधुलिमये के जन्मोत्सव पर विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन।

उप सभापति नरेंद्र नारायण यादव ने संगोष्ठी को वर्चुअली किया संबोधित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 मई। पीरो के अंकरुआ पंचायत अंतर्गत राजापुर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर सामुदायिक भवन परिसर में मधुलिमये के जन्मोत्सव (01 मई मजदूर दिवस) पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन गांव गरीब चेतना मंच के बैनर तले किया गया।जिसकी अध्यक्षता डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी और संचालन अधिवक्ता भाई अरुणेश ने किया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार,पूर्व वार्ड पार्षद प्रयाग यादव,डॉ रघुबर चंद्रवंशी, अधिवक्ता प्रीतम यादव, मो अनवर हुसैन,रंगीला राम,डॉ विजय यादव आदि ने कहा कि मजदूर आज भी मजबूरी में जी रहें है। कुर्सी वालों ने मजदूरों और किसानों को जाती पार्टी आदि में बांट दिया है जबकि किसान और मजदूर एक ही सिक्के के दो पहलू है।वक्ताओं ने कहा कि बिहार में आधुनिक मशीनें लगाकर मज़दूरों को काम से वंचित किया जा रहा है इसलिए मजदूर पलायन करने को विवश हैं।लेकिन वहां भी उनका शोषण हो रहा है।इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही दोषी है।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले बिहार विधानसभा के उप सभापति नरेंद्र नारायण यादव ने संगोष्ठी में न पहुंच पाने की स्थिति में संगोष्ठी को वर्चुअली रूप से संबोधित किया।
राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर के 07 लाख की निधि से बने उक्त सामुदायिक भवन परिसर में कार्यक्रम के दौरान गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण डॉ राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने किया।
कार्यकम में पूर्व मुखिया ,सरपंच,वार्ड आदि समेत आस पास की ग्रामीण जनता उपस्थित थी।

Related posts

छत्तीसगढ : राज्यपाल से पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

बागपत में वृहद रोजगार मेला 12 नवम्बर को, दो हजार से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का होगा चयन।

rktvnews

व्यंग्य:ताजमहल में लीक🤪

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत के प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

rktvnews

राजस्थान:केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करें अधिकारीः-राज्य मंत्री

rktvnews

एसटीएफ के एएसपी के पिता के निधन से लोगों में शोक।

rktvnews

Leave a Comment