RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

एसटीएफ के एएसपी के पिता के निधन से लोगों में शोक।

शाहपुर के सहजौली निवासी ए एसपी मनीष कुमार सिन्हा के पिता के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे लोग।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 03 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव के निवासी तथा एसटीएफ पटना में पदस्थापित एएसपी मनीष कुमार सिन्हा के पिता राकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना लाल के असामयिक निधन से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। राकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना लाल पटना से ट्रेन से अपने गांव आ रहे थे। वे भूलवश बिहिया स्टेशन पर उतर गए। जब उन्होंने देखा कि वे बनाही स्टेशन की जगह बिहिया स्टेशन पर उतर गये तो उन्होंने दोबारा ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। उनके असामयिक निधन की खबर सुनते ही सहजौली एवं उनको जानने एवं चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव सहजौली स्थित उनके घर पहुँचते ही शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार बक्सर में संपन्न हुआ। मृतक  राकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना लाल अपने पीछे अपनी पत्नी मीरा देवी के अलावा 3 पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र मनीष कुमार सिन्हा पटना में एसटीएफ मे एएसपी के पद पर कार्यरत हैं। दूसरा पुत्र नीतीश कुमार सिन्हा उर्फ निशू जहानाबाद में जिला नियोजन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है। तीसरा पुत्र अमित कुमार गांव पर ही रहता है। उनकी पुत्री निशा सिन्हा उर्फ रूली नवोदय विद्यालय देहरादून में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। अचानक आये इस विपत्ति से सभी सदमे में हैं। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। उनके निधन पर दिनेश कुमार ओझा, राकेश मंगल सिन्हा, संजय कुमार ओझा, दिलीप कुमार ओझा, बिहिया के मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता, धनंजय ओझा, सुखारी राय, गोरख साह, मिथिलेश साह, निशू सिन्हा, रजनीकांत ओझा, सुमेश्वर तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Related posts

भारतीय नौसेना की स्वदेशीकरण आवश्यकताओं के बारे में एक संवादमूलक सम्मेलन और बिजनेस टू बिजनेस सत्र का आयोजन।

rktvnews

सामाजिक नैतिकता को दीमक सरीखा चाट रहा एकल परिवारों का चलन।

rktvnews

भोजपुर: लसाढ़ी के शहीदों को शहीद नही मानता भोजपुर जिला प्रशासन: अमरदीप

rktvnews

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 13 अप्रैल को सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त कर्मियों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

दरभंगा में जीविका समूहों के वित्त पोषण हेतु कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:सुशासन सप्ताह 2025:“प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत प्रखंड व पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का कल से होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment