RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:सिंधी समाज का सामूहिक विवाह समारोह, सामूहिक विवाह सराहनीय कार्य : वासुदेव देवनानी

श्री देवनानी ने पांच जोडों को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किये।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)01 मई। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को प्रताप नगर, जयपुर में स्‍वामी लीला शाह सेवा समिति‍ द्वारा आयोजित अठारहवें सामूहिक विवाह समारोह में पांच जोडों को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किये।
श्री देवनानी ने कहा कि सामूहिक विवाह सराहनीय कार्य है। इससे दहेज प्रथा जैसी कुरुतियों पर रोक लगती है। समाज के लोगों को ऐसे पुण्यवादी कार्य में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि मानव जीवन के 16 संस्‍कारों में विवाह भी एक संस्‍कार है। इस अवसर पर श्री देवनानी ने नवविवाहित युगलों को उनके उज्‍ज्‍वल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
श्री देवनानी ने कहा कि संत लीला शाह ने समाज को नई दिशा दी। लोगों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि परोपकार के कार्य करने से जीवन सफल होता है।
इस अवसर पर रवि नैयर, सूरज खत्री सहित समाज के गणमान्‍य नागरिक और नव विवाहित युगलों के परिजन मौजूद थे।

Related posts

हनुमानगढ़:प्राधिकरण सचिव धनपत माली ने सखी सेंटर की जांची व्यवस्थाएं।

rktvnews

नई सरकार से मेरी है कुछ उम्मीदें..: हरेराम सिंह

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष बैठक संपन्न, सीडी रेशियों बढ़ाने का निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:हमें विरासत को अगली पीढ़ी को दिखाना भी और उसे संरक्षित भी करना है : दिया कुमारी

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान’ का अलवर जिले में किया शुभारम्भ।

rktvnews

न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली।

rktvnews

Leave a Comment