RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

नई सरकार से मेरी है कुछ उम्मीदें..: हरेराम सिंह

कार्टूनिस्ट हरेराम सिंह (आजीवन सदस्य , जनहित परिवार)

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 अप्रैल। मतदान के प्रति लोगो में जागरूकता का संदेश देते हुए लोकसभा चुनावों उपरांत बनने वाली केंद्र की सरकार से अपनी उम्मीदों को व्यक्त करते हुए कार्टूनिस्ट हरेराम सिंह जो की जनहित परिवार के आजीवन सदस्य भी है ने अपनी अभिव्यक्ति में कहा की जब मैं मतदान करता हूं तो अपने आप पर गर्व महसूस करता हूं और बनने वाली सरकार से ईमानदार, निष्पक्ष , न्यायपूर्ण और जन समर्पित शासन की उम्मीद करता हूं।
इस बार मैं बनने वाली सरकार से दो कार्यों के लिए कानून बनाने की उम्मीद करता हूं:-

(१) लोकसेवा अधिकार गारंटी कानून:-

सरकारें पांच साल में बदलती रहती हैं किन्तु एक लोक सेवक अपने पूरे कार्यकाल तक अपने पद पर बने रहते हैं और सही मायने में देखा जाए तो ये नौकरशाह ही वास्तव में देश चलाते हैं किन्तु दुर्भाग्यवश ऐसे पदों पर अधिकतर सेवक नहीं साहब बहाल हो रहे हैं। देश की अनेक समस्याएं प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है। लोगों को लोक सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। लोग आवेदन देकर निराश हो रहें हैं। ऐसे में देश में लोक सेवा अधिकार गारंटी कानून की जरूरत है। लोगों को लोकसेवा का अधिकार मिलना चाहिए।

(२) त्वरित न्याय की व्यवस्था:-

हरेराम सिंह ने कहा की आज भी लोग न्याय के लिए अदालत जा रहे हैं और न्याय मिलने में उन्हें वर्षों तक का समय लग रहा है।आज भी अदालतों में बीस साल तीस साल बाद फैसले हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को त्वरित न्याय की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके लिए एक समय सीमा का निर्धारण किया जाना चाहिए।
हरेराम सिंह ने उपरोक्त अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करते हुए लोगो से लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर अपने अपने मतों का उपयोग करने की गुजारिश भी की है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:30 दिवसीय ब्यूटीशियन समर कैंप का समापन।

rktvnews

ग्रेन एथनॉल मैन्यूफ़ैक्चरिंग एसोसिएशन (GEMA) की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने टॉप 10 अपराधियों में शामिल इनामी विकास कुमार को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर प्रेस क्लब आरा की ओर से दिवंगत पत्रकार हरिपाठक को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि।

rktvnews

छत्तीसगढ: पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित।

rktvnews

Leave a Comment