RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष बैठक संपन्न, सीडी रेशियों बढ़ाने का निर्देश।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)07 मार्च।शहर के पीर बाबा मोड़ स्थित जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसएलबीसी के निर्देशानुसार की गई। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति पर चर्चा की गई। इस क्रम में वरीय उप समाहर्ता ने पीएमएफएमई और पीएमईजीपी में ऋण स्वीकृति एवं वितरण से संबंधित प्रगति की भी जानकारी ली। अध्यक्षता करते हुए वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग श्रीमती हिना ने कहा कि पीएमएफएमई और पीएमईजीपी योजना के लिए 12 मार्च को शिविर निर्धारित है, इस शिविर से पूर्व सभी बैंक अपने मिले हुए लक्ष्य के अनुसार ऋण स्वीकृति और भुगतान करना सुनिश्चित करें। एसडीसी ने कहा कि एसीपी में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं उन्होंने सीडी रेशियों पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंकर्स को कहा कि आप सभी सीडी रेशियों को बढ़ाने पर सुनियोजित तरीके से कार्य करें। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नीरज कुमार ने केसीसी पर फोकस करने और सीडी रेशियों बढ़ाने की बात कही। कहा कि सीडी रेशियों को बेहतर करने में बैंकर्स ध्यान दें, सीडी रेशियों में अपेक्षित प्रगति जरूरी है, और ये तभी संभव है जब आप सभी इस दिशा में कार्य करें। वहीं आरबीआई एलडीओ ने डेफ एकाउंट एवं री-केवाईसी कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रांच स्तर पर डेफ एकाउंट एवं री-केवाईसी के लिए कैंप लगाएं।
मौके पर वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग हिना, एलडीएम नीरज कुमार, आरबीआई एलडीओ अमित गुप्त, नाबार्ड डीडीएम भोला प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र निखिल कश्यप, आरसेटी निदेशक रमेश कुमार त्रिपाठी समेत सभी बैंकों के डीसीओ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

रायपुर:प्योर ईवी ने लॉन्च किया रोमांचक कैशबैक ऑफर के साथ ‘प्योर परफेक्ट 10’ रेफरल प्रोग्राम।

rktvnews

भोजपुर:बचरी कॉलेज पीरो में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा युवा दिवस आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:निरंतर प्रयास और नियमित अभ्यास से मिलती है सफलता : डा के एन सिन्हा

rktvnews

पटना:विश्व में सबसे तेज़ी से बढ़ रही भाषा है हिन्दी : प्रेम कुमार

rktvnews

भोजपुर: स्तनपान की जागरूकता को ले नाटक आयोजित।।

rktvnews

भोजपुर:नाबालिग महादलित के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले को स्पीडी ट्रायल चला दी जाए फांसी :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment