RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नृत्य और संगीत अभिनय का महत्पूर्ण अंग : मीनाक्षी पाण्डेय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।सर्किल थिएटर इन एजुकेशन फोरम के बैनर तले व प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक मनोज कुमार सिंह के निदेशन में चल रहे 15 दिवसीय प्रस्तुति नाट्य कार्यशाला का 12 वां दिन नाट्य संगीत और नृत्य के नाम रहा। बिहार की प्रसिद्ध कत्थक कलाकार व बक्सर में पदस्थापित नृत्य शिक्षिका मीनाक्षी पाण्डेय ने युवा व बाल रंगकर्मियों को नाटक में नृत्य के महत्व को बताया।
इन्होंने कहा कि एक अभिनेता को नृत्य की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है।बिना नृत्य की बारीकीयों को जाने एक पूर्ण अभिनेता होना संभव नहीं।
वहीं नाट्य संगीत निर्देशक व संगीत शिक्षक राजा बसंत ने बताया कि नाटक का संगीत फिल्मों की संगीत से बहुत ही भिन्न होता है।नाटक में संगीत नाटक को रोचक बनाने के साथ – साथ गति भी प्रदान करता है.
कार्यशाला में आये युवा रंगकर्मी अमित राज ने कहा कि मैं इसी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता हूँ।नाटक ” शिव-धनुष “की तैयारी भी की जा रही हैं।जिसकी प्रस्तुति सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित नाट्य उत्सव में 1 मई को होगी।कार्यशाला में भाग ले रहें अन्य युवा कलाकारों में शिवानी कुमारी, राजा कुमार, कुमारी सिद्रा, कुमार चीकू, धीरज कुमार, मधु प्रिया आदि शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:छात्रो के कंधे पर बैठकर राजनीति करना चाहते है प्रशांत किशोर : सैयद शाहनवाज हुसैन

rktvnews

एआई समिट का गलगोटिया कांड : बीजेपी-मोदी के भारत में झूठ का पर्दाफाश।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वीर शहीद कवि कैलाश, स्वतंत्रता सेनानी रामसुभग सिंह,अंबिका सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गाँव की मिट्टी को एकत्रित किया गया।

rktvnews

यूपी स्थानीय निकाय चुनाव – सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव होने तक वर्तमान महापौरो को पद पर बने रहने की अनुमति देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया।

rktvnews

गिरिडीह:समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट शासी परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की की घोषणा होने पर भाजपा भोजपुर द्वारा मिठाई बाँटकर खुशियां मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment