RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर: साहित्य सेवा के लिए डॉ प्रेमसागर पाण्डेय को मिला प्रतिष्ठित मनमौजी सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।भोजपुर के राष्ट्रीय कवि डॉ प्रेमसागर पाण्डेय को बिहार का प्रतिष्ठित मनमौजी सम्मान प्राप्त हुआ।यह सम्मान माँ मुंडेश्वरी की पावन धरती पर इनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए एवं साहित्य के लिए किये गए सार्थक कार्यो के लिए दिया गया है।बता दे कि अब तक डॉ प्रेमसागर पाण्डेय ढाई सौ से ज्यादा नवांकुरो को मंच पर लगाकर कविता पढ़वाने एवं साहित्य के लिए समर्पित है। यह सम्मान काव्य त्रिवेणी परिवार द्वारा नामित शिखर सम्मान के बैनर तले आयोजित हुआ जिसमें पूरे देश से चुने गए छः कवियों को देश के ख्यातिलब्ध सम्मान से सम्मानित किया गया।जिनमे भोजपुर के डॉ प्रेमसागर पाण्डेय को मनमौजी सम्मान से,जेपी द्विवेदी गाजियाबाद को घायल सम्मान से,सलमान रजा को मरहम सम्मान से,रामकुमार रिमझिम को पाचर सम्मान से,ओमप्रकाश मिश्रा को बेकल सम्मान से प्रो.जंगबहादुर राय को व्याकुल सम्मान प्रदान किया गया।इस सम्मान के घड़ी में कई सम्मानित अथिति की उपस्थिति रही जिनमे विद्यायिका संगीता कुमारी ,प्रेम सुन्दर तिवारी,आरती गुप्ता आदि रहे।बता दे कि डॉ प्रेमसागर पाण्डेय भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखण्ड के एक छोटे से गाँव भीमपट्टी से है।जिनकी प्राथमिक शिक्षा गाँव से ही हुई और उच्च शिक्षा जिला कार्यालय आरा से हुई।पिता भरत पाण्डेय बताते हैं कि प्रेमसागर हमेशा से ही परिवार, पुर्वजों एवं क्षेत्र का मान-सम्मान को बढ़ाने का काम करते आ रहे हैं और सबको गौरवान्वित करते रहे हैं।अबतक अनेक राज्यो से सम्मान प्राप्त कर चुके है और ये सिलसिला निरन्तर बढ़ता जा रहा है।

Related posts

मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और मिस्र के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर की स्‍वीकृति दी

rktvnews

उप राष्ट्रपति ने संसद टीवी इंटर्नशिप कार्यक्रम के समापन समारोह में उभरते पत्रकारों से सत्य, निष्पक्षता और लोकहित बनाए रखने का आह्वान किया।

rktvnews

बागपत:गन्ने की धरती पर आकार ले रही ‘चिया क्रांति’: नीति चर्चा में जिलाधिकारी ने विस्तार से दी जानकारी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का चैंपियन बना जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब।

rktvnews

तमसा नगरी आजमगढ़ और नाथ नगरी बरेली महोत्सव- संस्कृति के दो छोर एक सूत्र में:राष्ट्रीय महासचिव ,दीपक सक्सेना

rktvnews

Leave a Comment