RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:एलओआई धारक तय समय सीमा में अनुमोदन हेतु माइनिंग प्लान प्रस्तुत करें: टी. रविकान्त

ऑक्शन खानों को परिचालन में लाने के लिए सरकार गंभीर।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)25 अप्रैल। प्रमुख सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने एलओआई धारकों से माइनिंग प्लान अनुमोदन, चरागाह एनओसी, पर्यावरण स्वीकृति सहित आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के लिए संबंधित संस्थाओं में आवश्यक दस्तावेज तय समय सीमा में प्रस्तुत करने को कहा है ताकि ऑक्शन ब्लॉकों को परिचालन में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि एलओआई धारकों द्वारा आवश्यक अनुमतियों के लिए कार्रवाई में देरी के कारण खानों को परिचालन में लाने में अनावश्यक देरी होती है।
प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त शुक्रवार को सचिवालय से एलओआई धारकों से वर्चुअली रुबरु हो रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑक्शन खानों को शीघ्र परिचालन में लाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में जिन एलओआई धारकों (मंशापत्र धारक) ने अभी तक माइनिंग प्लान बनाकर अनुमोदन के लिए आईबीएम में प्रस्तुत नहीं किया है वे बिना किसी विलंब के माइनिंग प्लान प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि करीब 15 एलओआई धारकों द्वारा अभी तक आईबीएम में अनुमोदन के लिए माइनिंग प्लान प्रस्तुत नहीं किये है। इसी तरह से चरागाह एनओसी के लिए 12 एलओआई धारकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। लगभग यही स्थिति पर्यावरण स्वीकृतियों को लेकर है।
टी. रविकान्त ने एलओआई धारकों द्वारा समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं करने से ऑक्शन खानों को परिचालन में लाने में अनावश्यक देरी होती है। उन्होंने निदेशालय को भी निर्देशित किया कि संबंधित एलओआई धारकों को मुख्यालय बुलाकर वन टू वन मीटिंग कर आवश्यक मार्गदर्शन और नियमों की जानकारी से अवगत कराया जाए।
निदेशक माइंस दीपक तंवर ने बताया कि एलओआई धारकों की शंकाओं का मुख्यालय स्तर पर बैठक कर समाधान करने के साथ ही आवश्यक अनुमतियों के लिए आवेदन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गठित पोस्ट ऑक्शन फेसिलिटेशन सेल द्वारा संबंधित विभागों से भी समन्वय बनाया हुआ है।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय महेश माथुर, अधीक्षण खनि अभियंता मेजर भीम सिंह, अधीक्षण खनि अभियंता विजिलेंस प्रताप मीणा, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, बीडिंग सेल से एसजी नितिन चौधरी के साथ ही एलओआई धारकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Related posts

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का फाइनल भोजपुर पैंथर बनाम U.C.C.RED के बीच।

rktvnews

बक्सर:विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना: 12 सितम्बर को भव्य रूप से “बिहार सरस मेले” का होगा शुभारंभ,महिला उद्यमियों की सफलताओं की दिखेगी तस्वीरें।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पी. जी. बरुआ के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:कोलंबो,श्रीलंका में अरविंद चित्रांश का होगा अंतरराष्ट्रीय अभिनंदन।

rktvnews

उत्तर-पूर्वी क्षेत्रीय कृषि विपणन निगम (नेरामेक) ने वाराणसी में शोकेसिंग त्रिपुरा का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment