
RKTV NEWS/ नई दिल्ली 15 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक एवं प्रबंध निदेशक पी. जी. बरुआ जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:
“द असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक एवं प्रबंध निदेशक श्री पी. जी. बरुआ जी के निधन से दुःखी हूँ। उन्हें मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वे असम की प्रगति को आगे बढ़ाने और राज्य की संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के प्रति भी समर्पित थे। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार व प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति ।”
