RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का फाइनल भोजपुर पैंथर बनाम U.C.C.RED के बीच।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 मार्च।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज y.m.c.c बनाम U.C.C.RED के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ । टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए U.C.C.RED ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। U.C.C.RED की तरफ से प्रकाश ने सर्वाधिक 35 रन, प्रिंस ने 15 रन,मोहम्मद रजा ने 18 रन, सुधांशु ने नाबाद 27 रन तथा चंदन ने नाबाद 16 रनों का योगदान किया । y.m.c.c की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीतीश द्वितीय को सर्वाधिक तीन विकेट, नीतीश प्रथम एवं मोहम्मद अनीस को दो-दो विकेट मिला। चंदन को एक विकेट मिला।
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी y.m.c.c की पूरी टीम 24 ओवर में 161 रन बनाकर आउट हो गई । y.m.c.c की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नीतीश प्रथम ने सर्वाधिक 39 रन, सुरेंद्र ने 22 रन मोहम्मद अर्ज ने 16 रन का योगदान किया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। अतिरिक्त रनों की संख्या 51 रही। U.C.C.RED की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुधांशु एवं चंदन ने तीन-तीन विकेट लिया । रोचक एवं प्रिंस को दो-दो विकेट मिला । इस प्रकार U.C.C.RED ने यह मैच 31 रनों से जीत लिया । आज के मैच के मैन ऑफ द मैच सुधांशु को पूर्व हेमन ट्रॉफी खिलाड़ी उमेश कुमार द्वारा दिया गया । पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे ।आज के मैच के निर्णायक राजीव एवं कुणाल थे, स्कोरिंग ओम ने की। कल जूनियर डिवीजन का फाइनल मैच प्रातः 9:00 बजे भोजपुर पैंथर बनाम U.C.C.RED के बीच महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर होगा। इसकी जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने एशिया कप जीतने पर दी बधाई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

बकाया लाभांश और बिना दावा किए गए शेयर्स को लेकर जयपुर में निवेशक शिविर।

rktvnews

नूर हसन ने संभाला भोजपुर जिला जनसंपर्क विभाग कार्यालय का कार्यभार।

rktvnews

राग भीमपलासी मे द्रुत ख्याल प्रस्तुत कर श्रेया ने समां बांधा।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण की प्रक्रिया में सकारात्मक पहल,सरकार ने विस्तृत प्रारूप की जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त से की मांग।

rktvnews

Leave a Comment